117
Mobile Tower Love Drama: उत्तर प्रदेश के आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसमें या तो प्रेमिका अपने प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ जाती है या फिर प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ जाता है. ऐसा ही कुछ सोमवार को भी हुआ. इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ गया.
करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, पुलिस और उसके परिवार वालों के समझाने-बुझाने पर आखिरकार युवक नीचे उतर आया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. लेकिन ट्वीस्ट तब आया, जब युवक की शादी उसकी प्रेमिका से हुई.
ये भी पढ़ें: ‘जब तक वो रिहा नहीं होगा…’, कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़ने वाला युवक विशाल चौहान रामदास का बेटा और इंद्रिग्रांट गांव के बख्शडीह टोले का रहने वाला इटवा इलाके की एक युवती के साथ प्रेम-संबंध में था. युवक उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन किसी अज्ञात कारणवश बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी. इस स्थिति से हताश होकर, वह सोमवार को अपने घर से करीब 10 किलोमीटर दूर पिपरा पठान गांव पहुंचा और वहां स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर के बिल्कुल शिखर पर बैठकर युवक ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया कि जब तक उस युवती से उसकी शादी पक्की नहीं हो जाती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा.
ये भी पढ़ें: ‘ये सिंगर ही थीं ना?’ और खी-खी हंसी, आगरा की मेयर की फिसली जुबान, आशा भोसले को कहा घोसले, जमकर हुई किरकिरी
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की खबर मिलते ही गांव वालों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. कुछ ही देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने, युवक के परिवार वालों के साथ मिलकर उसे नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए. उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए युवक से लगातार बातचीत की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. करीब दो घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार युवक मान गया और नीचे उतर आया. नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई,
युवक की प्रेमिका से हुई शादी
यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद युवक के प्यार की जीत हुई और उसकी शादी अपनी प्रेमिका से हो गई. जिसके बाद दोनों काफी खुश नजर आए और बारी-बारी से अपने परिवारवालों का आशीर्वाद लिया.
ये भी पढ़ें: पहले उठक-बैठक, फिर बजरंगबली की मूर्ति के सामने मंगवाई माफी; यूपी के मुस्लिम युवक के साथ क्यों हुआ ऐसा बर्ताव?