Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में, एक किसान ने अपनी दो पालतू बकरियों के लिए एक भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया. इसके लिए उसने निमंत्रण कार्ड बांटे और सैकड़ों लोगों के लिए दावत का इंतजाम किया. दोनों बकरियों का नाम स्वीटी और मोनिका है. अब इस अनोखे बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है वायरल वीडियो?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किसान अपनी दो बकरियों की जन्मदिन पार्टी मना रहा है. जिनका नाम स्वीटी और मोनिका है. इस वीडियो में किसान पहले बकरकियों को बर्थडे कैप पहनाता है, फिर केक कट करता है. कई गांव वाले इस भव्य पार्टी में शामिल हुए थे. यह मामला यूपी के गौरा डंडा गांव के निवासी लालाराम श्रीवास्तव के घर का है, जहां 14 फरवरी को दोनों बकरियों का जन्मदिन मनाया गया.
Rasdhan gao me banaya gaya bakri ka birthday pic.twitter.com/VbTdpYyyvt
— deepak kumar (@deepakk89060015) January 1, 2026
यूपी के हरदोई में बकरियों का बर्थडे मनाने का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. यहां सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों,स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन किसी उत्सव की तरह मनाया. #UttarPradesh #Hardoi #GoatBirthday #ViralVideo pic.twitter.com/UdtXmMOkef
— city andolan (@city_andolan) February 16, 2026
शाही पार्टी का हुआ आयोजन
ग्रामीणों ने बताया कि ललाराम ने निमंत्रण पत्र छपवाकर पूरे गांव में वितरित करवाए थे. कार्यक्रम का शुभारंभ रामायण और भागवतम् के पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठानों से हुआ. अनुष्ठानों के अंतर्गत बकरियों को नहलाया गया, नए वस्त्र पहनाए गए और फूलों की मालाएं पहनाई गईं. फिर थोड़ी देर बाद पार्टी में जश्न शुरू हो गया. इसके बाद आए हुए मेहमान डीजे पर चल रहे गानों पर नाचने लगे. ललाराम ने लगभग 200 मेहमानों के लिए एक भव्य भोज का भी आयोजन किया. बताया जा रहा है कि पिछले साल उन्होंने लगभग 300 लोगों को आमंत्रित किया था और उत्सव के हिस्से के रूप में 51 लड़कियों के लिए भोजन का आयोजन किया था. गांव के कई लोगों के लिए यह आयोजन महज जन्मदिन की पार्टी से कहीं बढ़कर था.