Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > पहले पति से बनाया संबंध, फिर रेत दिया गला; प्रेमी संग भी किया कांड, भांजे से अफेयर की कहानी ने चौंकाया

पहले पति से बनाया संबंध, फिर रेत दिया गला; प्रेमी संग भी किया कांड, भांजे से अफेयर की कहानी ने चौंकाया

Crime News: उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. एक महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपने ही पति को संबंध बनाते समय मार डाला. जानिए पूरा मामला.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 1, 2026 16:11:25 IST

Mobile Ads 1x1

Shahjahanpur Crime News: आजकल आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें चौंका देती है. एक ऐसी ही वारदात शाहजहांपुर में हुई, जहां अफेयर के चलते पत्नी ने अपने ही पति का गला रेत डाला. बताया जा रहा है कि पहले महिला ने पति संग संबंध मनाया और फिर उसका गला रेतकर मार डाला. साथ ही आरोप है कि पति की हत्या के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ भी अवैध काम किया. जानिए आखिर महिला ने क्यों की ये घिनौनी हरकत. 

क्या है पूरा मामला? 

ये पूरा वाकया उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर का है. बताया गया कि हरदोई का रहने वाला आदेश नाम का एक व्यक्ति अपने दोस्त रामचंद्र के साथ 28 जनवरी को अपनी मामी के घर जाने के लिए निकला. फिर दोनों दोस्तों ने रास्ते में खूब नशा किया और शराब पी. फिर जब आदेश अपनी मामी के घर पहुंचा, तो वह अपने दोस्त को बाहर खड़ा करके खुद अंदर गया. इसी दौरान उस महिला ने अपने पति बलराम की हत्या कर दी. 

बच्चे ने पुलिस की मदद की

बलराम की हत्या के बाद आदेश वहां से फरार हो गया. फिर जब बलराम का भाई घर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसका भाई मरा पड़ा है. यह सुन जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो उन्होंने महिला के सात वर्षीय बच्चे से सवाल किया. उसने कहा कि जब उसके पिता की चिल्लाने की आवाज आई, तो महिला ने कहा कि वह उसके पापा को सुई लगा रही है. यह सुनते ही पुलिस को शक हुआ. 

महिला ने खुद कबूला जुर्म

इसके बाद जब महिला से पूछताछ की गई, तो उसने कबूला कि हां उसने ही अपने पति को मारा था. उसने बताया कि उसका अपने ही भांजे के साथ प्रेम संबंध था. साथ ही उसने बताया कि वह अपने पति से खुद का रील बनवाती थी और अपलोड करती थी, जिससे उसका पति देख सके. इसीलिए हत्या के बाद महिला ने अपना फोन तोड़ डाला था, जैसे पकड़ी ना जाए. 

दस साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी. और उनका एक बच्चा भी है.  

MORE NEWS