Ayushman Bharat Free Treatment: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से अब उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों को विशेष तौर पर लाभ मिलने वाला है. राज्य सरकार संयुक्त रूप से यूपी के गरीब परिवारों को 5 लाख तक का कैशलेस और फ्री इलाज उपलब्ध करा रही है. इस योजना के तहत सरकार ने 1500 से ज्यादा बीमारियों को जोड़ा है. यदि आप भी यूपी के रहने वाले हैं तो कुछ दस्तावेजों के जरिेए सरकारी और निजी अस्पतालों में आसानी से अपना इलाज करा सकते हैं. इसके लिए पात्रता भी निर्धारित की गई है.
कौन-कौन से फायदे मिलेंगे?
आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार ने 1500 से ज्यादा गंभीर बीमारियों को चिन्हित किया है. इन बीमारियों के इलाज के लिए चेकअप से लेकर ऑपरेशन और दवाओं की सुविधा भी सरकार उपलब्ध कराएगी.
- इस योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपये तक के फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी.
- इस योजना के लाभार्थी यूपी के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आसानी से इलाज करा सकेंगे.
- इलाज पूरी तरह से कैशलेस और फ्री रहेगा, जिससे खास वर्ग और कुछ परिवारों पर आर्थिक बोझ खत्म होगा.
- इस योजना में कैंसर, डायलिसिस, हृदय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट और न्यूरोसर्जरी जैसी बीमारियों के ऑपरेशन, दवाएं आदि की सुविधा मिलेगी.
किसे मिलेगा फायदा?
आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही शामिल किया है. खासतौर पर, जिन परिवारों को आयुष्मान भारत योजना की सूची में जगह नहीं मिली है, वो राज्य के लिस्टेड प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा पाएंगे. राज्य में कार्यरत असंगठित मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग और बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.
कहां और कैसे आवेदन करें?
यदि आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आयुष्मान भारत की लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड के जरिए फ्री इलाज की पात्रता चेक कर सकते हैं.
- इसके लिए आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- अधिक जानाकरी के लिए ग्राहक सेवा केंद्र, जन सुविधा केंद्र या जिला अस्पताल के आयुष्मान काउंटर पर भी संपर्क कर सकते हैं.
- दस्तावेजों की बात करें तो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड के अलावा निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, केवाईसी और पासपोर्ट साअज फोटो जमा करानी होगा.