Ghaziabad Rape Case: अब तो दरिंदगी की सारी हदें पार हो गई हैं. लगातार बढ़ते दुष्कर्म के मामलो ने देशभर में दहशत फैला दी है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला यूपी से सामने आया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक मासूम सी छह साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घिनौना काम पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़के ने किया. यह घटना नंदगंज पुलिस थाने के इलाके में हुई है. जैसे ही पुलिस को इस मामले की शिकायत मिली वैसे ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. वहीं अब, जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के इलाज को लेकर लापरवाही के मामले भी सामने आए हैं. जिसने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है.
अस्पताल की लापरवाही
बता दें कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने में कई घंटों की देरी हुई. जिसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और फिर अस्पताल वालों ने घबराकर इलाज के लिए उपचार शुरू किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना पर बात करते हुए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के तहत काम करता है, और इसलिए, इसका नियंत्रण, प्रशासन या प्रबंधन सीधे उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.
Petrol Diesel Price: क्या कम हो जाएगा पेट्रोल-डीजल का दाम? मोदी सरकार का सबसे बड़ा फैसला
मासूम बच्चे के साथ ऐसे की हैवानियत
जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर एक टूटी-फूटी इमारत में बुलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. इतना ही नहीं जब बच्ची खून से लथपथ हालत में घर लौटी, तो उसके परिवार वाले सदमे और दहशत में चले गए. इस घिनौनी हारकत के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले गए. जिसके बाद अस्पतालवालों ने बच्चीं को भर्ती करने से पहले घंटों तक वहीं बिठाए रखा.