Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में नितिन नाम के प्रोफेसर की हत्या कर दी गई. एक साल पहले ही नितिन ने मुस्कान नाम की मुस्लिम महिला से शादी की थी. इस शादी से लड़की पक्ष के लोग खुश नहीं थे. इसी बात से नाराज लड़की के परिजनों (पिता, भाई और चाचा) ने गला दबाकर अपने दामाद नितिन की हत्या कर दी. नितिन और मुस्कान की शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस वारदात से नाराज नितिन के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सड़क जाम कर दी है.
झगड़ा होने के बाद मायके चली गई थी मुस्कान
जानकारी के अनुसार, रविवार को नितिन और मुस्कान में मामूली झगड़ा हुआ, जिसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई थी. इसके बाद ससुराल वालों ने समझौता कराने के नाम पर प्रोफेसर नितिन को बंथला फाटक पर बुलाया. नितिन अपने भाई अमित और ताई सुमित्रा के साथ वहां पहुंचे. वहां से आरोपियों ने उन लोगों को एक कार में बैठाया और एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां ले जाकर उन लोगों ने नितिन की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं अमित वहां से भागकर खेतों में छुप गया और अपनी जान बचाई. अमित ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और ससुर, चचिया ससुर के साथ ही एक अज्ञात के नाम पर केस दर्ज कराया.
उत्तर प्रदेश –
गाजियाबाद में मुस्लिम लड़की मुस्कान से शादी करने वाले प्रोफेसर नितिन कुमार की हत्या कर दी गई। नितिन ने मई–25 में आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से ये शादी की थी। इससे मुस्कान की फैमिली नाराज थी।पुलिस ने मुस्कान की फैमिली पर हत्या की FIR दर्ज की। मुस्कान का… pic.twitter.com/MrWEgyXyoO
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 1, 2026
अमित ने पुलिस को दी जानकारी
नितिन के भाई अमित ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे गाजियाबाद के लोनी इलाके के गीतांजलि विहार में रहते हैं. उनका भाई नितिन कुमार रिस्तल स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर थे. उसी कॉलेज में मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की पढ़ती थी. दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया. दोनों ने मई 2025 में शादी कर ली. इस शादी से मुस्कान के परिजन खुश नहीं थे. 29 मार्च को नितिन और मुस्कान के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई. 30 मार्च को भाई के ससुरालियों ने उन्हें फोन कर समझौते के लिए बंथला फाटक पर बुलाया.
दूसरी कार में आए चार अन्य आरोपी
इसके बाद नितिन, अमित और ताई सुमित्रा वहां पहुंचे. वहां पर नितिन के ससुर मेहरुद्दीन, चाचा ससुर आसिफ अली और एक अन्य युवक सेंट्रो कार लिए खड़े थे. उन्होंने तीनों को कार में बिठाया. इसके बाद फर्रुखनगर की नहर के पास ताई को एक दूधिया के साथ भेज दिया. इसके बाद एक दूसरी कार में चार लोग आए और मारपीट करने लगे. वहीं ससुर और चाचा ससुर ने नितिन की गला दबाकर हत्या कर दी. अमित अपनी जान बचाने के लिए पास के खेतों में छिप गया और अपनी जान बचाई.