<

Ghaziabad Rape Case: भांजी को खिलाने के बहाने घर ले गया सगा मामा, किया गलत काम, फिर कार के नीचे…

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां एक बच्ची को उसके सगे मामा ने हवस का शिकार बनाया और फिर हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी फरार है.

Ghaziabad Rape-Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स ने दरिंदगी दिखाते हुए इंसानियत और रिश्ते दोनों को शर्मसार कर दिया है. मामला टीला मोड़ क्षेत्र का है, जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके सगे मामा ने रेप किया. साथ ही उसकी हत्या भी कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को एक कार के नीचे फेंक दिया. इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

जानकारी के अनुसार बच्ची की हत्या उसके मामा ने गला दबाकर की. परिजनों ने आरोपी पर बच्ची के साथ गलत काम करने का भी गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी, बच्ची के घर के पास ही रहता था. बीते शुक्रवार को दोपहर वह बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था. शाम तक जब बच्ची वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने बच्ची के मामा से संपर्क किया. उसने यह कहकर उन्हें गुमराह कर दिया कि वह बच्ची को घर छोड़ आया है.

इसके बाद देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चला. फिर करीब 12 बजे रात को बच्ची का शव 80 फुटा रोड पर खड़ी एक कार के नीचे मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं आरोपी अभी तक फरार है.

नशे का आदी है आरोपी

आरोपी करीब एक माह पहले ही गाजियाबाद में रहने के लिए आया था. बच्ची के ताऊ ने बताया कि आरोपी की शादी हो चुकी है. वह नशे का आदी है और इसकी वजह से उसके परिवार वाले भी मतलब नहीं रखते. कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन वह ससुराल वालों से भी झगड़ा कर चुका है और उनसे भी नहीं बनती.

उन्होंने बताया कि एक महीने पहले आरोपी काम करने के लिए अपने बहनोई के घर रहने आया था. नशे की आदत के चलते बच्ची के पिता ने उसे अपने घर रखने से मना कर दिया, तब वह कमरा लेकर अलग रहने लगा.

आरोपी फरार, पकड़ने के प्रयास जारी- पुलिस

इस मामले पर शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने कहा कि बच्ची का शव शालीमार गार्डन इलाके में मिला. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

 एसीपी ने कहा कि रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि होगी कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं. उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Asha Bhosle Songs: किस सिंगर संग आशा भोसले ने गाए थे सबसे ज्यादा गाने, सॉन्ग्स का नंबर जान पकड़ लेंगे माथा

Asha Bhosle Songs: कल 12 अप्रैल का दिन संगीत जगत के लिए काफी दुखद माना…

Last Updated: April 13, 2026 11:01:26 IST

Vijay Cycle Rally Video: साइकिल रैली में ऐसा क्या हुआ कि भागने लगे थलपति विजय? वायरल वीडियो से चिंतित फैंस

Vijay Cycle Rally Viral Video: साउथ एक्टर विजय थलपति की साइकिल रैली का वीडिया रोशल…

Last Updated: April 13, 2026 10:52:41 IST

आज चांदी का भाव 13 अप्रैल 2026: चांदी के रेट ने बढ़ाई धड़कनें! खरीदारी करें या रुकना है समझदारी?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 13, 2026 10:53:29 IST

महिला आयोग ने Masoom Sharma के साथ ऐसा क्या किया? जिसने उड़ाई हरियाणवी सिंगर की नींद

Masoom Sharma Contrversy: मासूम शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: April 13, 2026 10:42:31 IST

Delhi Gold Price 13 April: दिल्ली में सोने ने बढ़ाई टेंशन! अभी खरीदें या थोड़ा रुकना होगा समझदारी?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 13, 2026 10:55:45 IST

बैसाखी से क्या है जलियांवाला बाग कांड का कनेक्शन, सिर्फ 10 मिनट में दाग दी गई थी 1650 गोलियां

Jallianwala Bagh Hatyakand 13th April: 13 अप्रैल 1919 का दिन आज भी लोगों की रूंह…

Last Updated: April 13, 2026 10:28:45 IST