Vijay Cycle Rally Viral Video: साउथ एक्टर विजय थलपति की साइकिल रैली का वीडिया रोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडिया की शुरुआत में विजय बड़ी सहजता से साइकिल चला रहे थे, लेकिन अचानक थलपति को साइकिल छोड़कर भागना पड़ा. ये वीडियो जारी होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया और फैंस अपने चहेते सितारे की चिंता में कमेंट करने लगे. जानें इसके पीछे की वजह-
Vijay Cycle Rally Viral Video: अभिनेता और तमिलगा वेट्री कड़गम के प्रमुख विजय की एक साइकिल रैली सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसमें तमिलनाडु चुनाव 2026 के प्रचार के लिए आयोजित एक रैली में एक्टर विजय अपनी साइकिल को अचानक छोड़कर पीछे भागते दिख रहे हैं. हालांकि, इस घटनाक्रम के पीछे कोई चिंताजनक विषय नहीं है, बल्कि उनके फैन्स का प्यार और सुरक्षा कारण हैं.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्टर विजय शुरुआत में आसानी से साइकिल चलाते हुए कैंपेनिंग कर रहे थे, लेकिन अचानक हजारों की संख्या में फैंस अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान बढ़ते दबाव के कारण सुरक्षा टीम ने विजय को तुरंत साइकिल छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा. सुरक्षाकर्मियों में विजय को चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित वैन में चढ़ दिया.
एक्टर विजय की अचानक साइकिल छोड़कर भागने वाली घटना को वहां खड़े फैन्स ने अपने कैमरों में कैद कर लिया और अब ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती जा रही है. हालांकि इस वीडियो पर लोगों को मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
एक्टर थलपति विजय ने अपनी कला और काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है, जिसके कारण वायरल वीडियो पर कई लोग विजय की सुरक्षा टीम और पुलिस के इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर विजय थलपति पहले भी साइकलि पर पब्लिक एपीयरमेंस दे चुके हैं. उस समय थलपति पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल से वोट डालने पहुँचे थे.
जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…
Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये…
Mahindra XUV 3XO Price in India: जानें SUV की कीमत, वेरिएंट, कलर ऑप्शन, इंजन, माइलेज,…
Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: तीन शावकों के जन्म के बाद, टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क…
Ranji Trophy: दिल्ली ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C (एलीट) मैच में बंगाल…
Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…