Viral Video of Thief: आपने अक्सर सुना होगा कि आसमान से टपके और खजूर पर लटके. ऐसा ही कुछ हुआ एक चोर के साथ. दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली इलाके में एक चोर किसी क्लीनिक में चोरी करने पहुंचा. वो शटर की तरफ से घुसने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच फंस गई. उसने वहां से निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहा. चोर पूरी रात शटर में ही फंसा रहा. सुबह होने पर उसे देखकर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शटर व दीवार के बीच फंसे उस चोर को रेस्क्यू किया.
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को शटर से बाहर निकाला. रातभर फंसे रहने के कारण चोर की हालत खराब हो गई. उसी जगह पर चोर का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
शटर और दीवार में फंसा चोर
इस मामले के बारे में फायरब्रिगेड टीम की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि फायर ब्रिगेड टीम को फोन पर सूचना मिली थी कि अभय खंड इंदिरापुरम में एक क्लीनिक में चोर फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टेंडर, अग्निशमन अधिकारी के साथ रवाना किया गया. घटनास्थल पर बिहार निवासी अभिषेक रात के समय में छत से क्लीनिक में नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वो शटर एवं कंक्रीट की दीवार के बीच में फंस गया. उसका गला फंसा हुआ था.
उत्तर प्रदेश –
गाजियाबाद में कल रात चोर एक क्लीनिक में चोरी करने घुसा, लेकिन शटर में गर्दन फंस गई। पूरी रात वो ऐसे ही लटका रहा। आज दोपहर किसी की नजर पड़ी। तब फायर विभाग को सूचना दी गई और उसे रेस्क्यू किया गया। pic.twitter.com/vKncyxU6nu— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 11, 2026
फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू टूल्स का इस्तेमाल कर उसकी गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला गया. स्थानीय पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने चोर को रेस्क्यू कर पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया.
वीर वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे लोग
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘चोरी और उसके बाद मिलने वाली सजा में आरक्षण होना चाहिए.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चोर नई नई टेक्निक यूज़ करते हैं लेकिन आज टेक्निक काम नहीं आई फंस गया बेचारा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या गुंडा बनेगा रे बाबा.’