<

जहां चोरी का बनाया प्लान, वहीं हुआ इलाज… रात भर झूले की तरह शटर में लटका रहा चोर

गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर शटर में फंस गया और वो रात भर वहीं फंसा रहा. सुबह फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला. इसके बाद वहीं पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

Viral Video of Thief: आपने अक्सर सुना होगा कि आसमान से टपके और खजूर पर लटके. ऐसा ही कुछ हुआ एक चोर के साथ. दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली इलाके में एक चोर किसी क्लीनिक में चोरी करने पहुंचा. वो शटर की तरफ से घुसने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच फंस गई. उसने वहां से निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहा. चोर पूरी रात शटर में ही फंसा रहा. सुबह होने पर उसे देखकर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शटर व दीवार के बीच फंसे उस चोर को रेस्क्यू किया.

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को शटर से बाहर निकाला. रातभर फंसे रहने के कारण चोर की हालत खराब हो गई. उसी जगह पर चोर का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

शटर और दीवार में फंसा चोर

इस मामले के बारे में फायरब्रिगेड टीम की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि फायर ब्रिगेड टीम को फोन पर सूचना मिली थी कि अभय खंड इंदिरापुरम में एक क्लीनिक में चोर फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टेंडर, अग्निशमन अधिकारी के साथ रवाना किया गया. घटनास्थल पर बिहार निवासी अभिषेक रात के समय में छत से क्लीनिक में नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वो शटर एवं कंक्रीट की दीवार के बीच में फंस गया. उसका गला फंसा हुआ था.

फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू टूल्स का इस्तेमाल कर उसकी गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला गया. स्थानीय पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने चोर को रेस्क्यू कर पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया. 

वीर वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे लोग

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘चोरी और उसके बाद मिलने वाली सजा में आरक्षण होना चाहिए.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चोर नई नई टेक्निक यूज़ करते हैं लेकिन आज टेक्निक काम नहीं आई फंस गया बेचारा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या गुंडा बनेगा  रे बाबा.’

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

गुमनाम सड़कें, शांत रास्ते… 30 सेकंड में घर के बाहर से उड़ाई गायब हो गई कार, ऐसे करें बचाव

दिल्ली में एक बार फिर चोरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 19:45:06 IST

Shivang Kumar: उस्मान तारिक जैसा है SRH का यह स्पिनर; कभी छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर धोनी की फिल्म ने बदल दी किस्मत!

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम…

Last Updated: April 11, 2026 19:59:26 IST

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST

Rohit Sharma: ‘मैंने भी आपके अंडर ही…’ हार्दिक ने MI में रोहित के 15 साल पुरे होने पर जो कहा, जीत लिया सबका दिल!

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…

Last Updated: April 11, 2026 18:27:52 IST

बाबर आजम ने PSL में काटा बवाल! ठोक डाले 4000 रन, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…

Last Updated: April 11, 2026 18:12:55 IST