Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Ghaziabad Triple Suicide: आखिर क्या था वो ‘कोरियन टास्क’ जिसे पूरा कर 3 बहनों ने लगा दी ‘मौत’ की छलांग? डायरी के पन्ने ने उड़ाए सबके होश!

Ghaziabad Triple Suicide: आखिर क्या था वो ‘कोरियन टास्क’ जिसे पूरा कर 3 बहनों ने लगा दी ‘मौत’ की छलांग? डायरी के पन्ने ने उड़ाए सबके होश!

Ghaziabad में 3 बहनों की मौत ने सबको हिला दिया. डायरी में लिखी 'जीवन की असली कहानी' और कोरियन गेम के 50 टास्क का क्या है कनेक्शन? जानिए इस खौफनाक सुसाइड का सच.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-04 16:43:53

Mobile Ads 1x1

Ghaziabad Suicide News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तीन नाबालिग बहनों ने एक बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों के गेम खेलने से मना करने पर उन्होंने यह कदम उठाया. इन तीनों बहनों की उम्र क्रमशः 16, 14 और 12 साल थी. यह घटना गाजियाबाद के तिलमोड़ पुलिस स्टेशन इलाके के भारत सिटी में घटी है. पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है. इस मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले अपडेट सामने आ रहे हैं. शुरुआती पुलिस जांच में पता चला कि तीनों नाबालिग बहनें एक कोरियन गेम खेलने की आदी थीं, और उनके परिवार वालों ने उन्हें यह गेम खेलने से मना किया था. तीनों बहनों को गेम खेलने से रोके जाने पर यह कदम उठाया. हालाँकि पुलिस ने इस बात को नकार दिया है कि सुसाइड कोरियन लवर गेम  खेलने की वजह से हुई है. आइये जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्या उन्होंने आखिरी टास्क पूरा करने के लिए छलांग लगाई?

तीनों बहनों ने बीती रात 3 फरवरी को एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता का कहना है कि लड़कियां एक ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं, जिसके बारे में उन्हें पता नहीं था. मंगलवार गेम के आखिरी टास्क का दिन था. लड़कियों ने आखिरी टास्क पूरा करने के बाद 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी. पिता के मुताबिक, पुलिस ने जांच के लिए बच्चों के फोन ले लिए हैं. गेम में कुल 50 टास्क थे. लड़कियों ने कूदने के लिए दो पायदान वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया. बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी; वह कमांड तय करती थी. तीनों ने सब कुछ एक साथ किया. शक है कि यह भी किसी टास्क के हिस्से के तौर पर किया गया था. हालांकि, उन्होंने यह बात सबसे छिपाकर रखी कि वे ऐसा गेम खेल रही थीं. पुलिस को घटनास्थल से एक डायरी मिली है जिसमें रोती हुई आंखों की तस्वीरें बनी हुई हैं. लड़कियों ने लिखा था: ‘True Life Story…Is Diary me Jo Kuchh Bhi Likha hai Vo Sab Padh Lo, quki Ye Sab Sach Hai. Read Now!! I’m Sorry Papa’ डायरी के पन्नों पर ‘कोरियन गेम्स’ के प्रति उनके जुनून का भी ज़िक्र है. पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट जिसमें उनकी मौत को “ज़िंदगी की असली कहानी” बताया गया है, वह गहरे मानसिक तनाव या ऑनलाइन टास्क की ओर इशारा करता है.

gaziabad suicide case

क्या 3 बहनों ने एक ऑनलाइन गेम की वजह से आत्महत्या की?

पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है कि इस घटना को, जिसे एक ऑनलाइन गेम या तथाकथित कोरियन लव गेम से जोड़ा जा रहा था, पुलिस ने पूरी तरह से नकार दिया है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Ghaziabad Triple Suicide: आखिर क्या था वो ‘कोरियन टास्क’ जिसे पूरा कर 3 बहनों ने लगा दी ‘मौत’ की छलांग? डायरी के पन्ने ने उड़ाए सबके होश!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-04 16:43:53

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS