188
हाईवे पर ड्राइवर को झपकी
गोरखपुर पुलिस हादसा: छापेमारी से लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो देर रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया गई, जिसमें एक दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य महिला पुलिसकर्मी सहित पांच पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.
महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की जीप स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से जा रही थी और अचानक अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई और महिला दारोगा और सीनियर एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस की टीम कुशीनगर से दबिश देकर वापस आ रही थी.
हाईवे पर ड्राइवर को झपकी
शुरुआती जांच में ऐसा पता चला है कि ड्राइविंग के दौरान हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर आगे जा कर पेड़ से टकरा गई. हादसे की चीख सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला.
स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना आज यानी मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी का है. पुलिस टीम के आधार पर, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में छापेमारी के लिए कुशीनगर गई थी. टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष कुमार, दारोगा गीता, चालक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर लाया गया. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की मौत हो गई. एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा गीता और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं. बिहार के सिवान निवासी थे एसआई हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा संतोष कुमार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे.