Greater Noida road accident: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे छात्रों को टक्कर मार दी. हादसे में करीब चार से पांच छात्र घायल हुए हैं. घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.
सड़क पर जा रहे छात्रों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
Greater Noida road accident: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. सड़क से गुजर रहे छात्रों को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी. हादसे में करीब चार से पांच छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है. टक्कर के बाद कार चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है.
बताया जा रहा है कि छात्र सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गई. कार ने एक के बाद एक कई छात्रों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. टक्कर की वजह से करीब चार से पांच लोग घायल हुए हैं.
घटना के बाद आरोपी चालक ने कार रोककर घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार होने का रास्ता चुना. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उनकी मदद की. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में शामिल करते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि कार और उसके चालक की पहचान की जा सके. पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.
MP Crime: जहां एक तरफ पूरे देश में करवा चौथ की धूम है. वहीं दूसरी…
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…
Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…