<

पति के लिए रखा था निर्जला व्रत, चांद देखने छत पर गई महिला की गिरकर मौत, पति और बेटे पर टूटा दुखों का पहाड़

Hamirpur Karwa Chauth accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करवा चौथ की रात एक दर्दनाक हादसे में आरती नाम की महिला की मौत हो गई. रूरीपारा गांव निवासी आरती पति नीतेश द्विवेदी की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर चांद देखने और पूजा करने छत पर गई थीं. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं. परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आरती अपने पीछे पति और छह साल का बेटा छोड़ गई हैं.

Hamirpur Karwa Chauth accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करवा चौथ की खुशियां एक दर्दनाक हादसे के बाद मातम में बदल गईं. यहां पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली एक महिला की छत से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना 29 अक्टूबर की रात की है. मृतका की पहचान रूरीपारा गांव निवासी नीतेश द्विवेदी की पत्नी आरती के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरती करवा चौथ का चांद देखने और पूजा करने के लिए अपनी सास और देवरानी के साथ छत पर गई थीं. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं.

चांद देखने छत पर गई थीं आरती, अचानक हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, आरती ने करवा चौथ पर अपने पति नीतेश द्विवेदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा था. रात में चांद निकलने के बाद वह अपनी सास और देवरानी के साथ पूजा-अर्चना करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए छत पर पहुंचीं. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ीं. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं.

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में आरती को जिला अस्पताल हमीरपुर लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की ओर से इस घटना की सूचना मेमो के जरिए ललपुरा थाना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया.

पति और छह साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

आरती की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पति नीतेश द्विवेदी और उनके छह साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस दिन आरती ने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखा था, उसी दिन उनकी जिंदगी खत्म हो गई. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

sharma ranjana

Recent Posts

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

किसी के हाथ में सिगरेट तो कोई पी रहा था गांजा, कोरबा के स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल, टीसी का नोटिस

Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…

Last Updated: November 19, 2026 21:13:45 IST

Tunnel Men Series: उत्तराखंड के टनल रेस्क्यू पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू करेंगी OTT डेब्यू, जानें क्या है कहानी

Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…

Last Updated: November 19, 2026 21:00:55 IST