Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यूपी के हापुड़ में दर्दनाक एक्सीडेंट
Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दुखद सड़क दुर्घटना की खबर मिली है, यहां धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की जान चली गई. यह दुर्घटना उस समय हुई, जब बस में सवार यात्री एक शादी समारोह से लौट रहे थे.
SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि धौलाना-गुलावठी मार्ग पर शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से खचाखच भरी एक बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई. पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच तथा राहत कार्य शुरू कर दिए. घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है. इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात घायल व्यक्तियों का फिलहाल इलाज जारी है.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…