Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो ग्रुपों में पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे मारपीट तक पहुंच गया. दोनों ग्रुप में जमकर लाठी-डंडे भी चले.
हापुड़ वायरल वीडियो
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से रविवार सुबह मारपीट का एक मामला सामने आया. धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. बातों से शुरू हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे. इस दौरान दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह लगभग 11 बजे की है. गांव के ही दो युवकों के बीच पैसों को लेकर किसी बात पर बहस हो गई. शुरुआत में दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही लेकिन मामला शांत होने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ता चला गया.
आरोप है कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए और एक-दूसरे से भिड़ गए. इसके बाद मारपीट शुरू हो गई. हाथापाई और लाठी-डंडे चलने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया. मारपीट में दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद कुछ समय के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
हापुड़: धौलाना के देहरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। 17 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।@hapurpolice @Uppolice#Hapur #Dhaulana #Dehra #ViralVideo #CrimeNews #FMnews pic.twitter.com/0TJEkgALK5
— FM News (@FMNewsLive) September 27, 2026
विवाद की सूचना पुलिस तक पहुंची, तो धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली. पुलिस के पहुंचने तक मौके पर स्थिति शांत हो चुकी थी. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है.
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में विवाद की वजह पैसों का लेनदेन सामने आई है. हालांकि झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट की नौबत क्यों आई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Skeleton Found In Delhi: मध्य दिल्ली में कबाड़ में मिली एक कंकाल जैसी वस्तु ने…
Sunil Gavaskar on Chief Selector Post: अजीत अगरकर के हटते ही सुनील गावस्कर के एक…
Ranbir Kapoor Angry on Paps: रणबीर कपूर का पैपराजी के साथ वीडियो वायरल हो रहा…
Aligarh Crime News: अलीगढ़ में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे फकीरा नाम के युवक को…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 16 वर्षीय लड़की से शादी करने वाले 28 वर्षीय व्यक्ति के…
8वें वेतन आयोग की बैठकों, विभिन्न राज्यों के दौरों, कंसलटेंट नियमों में बदलाव और फिटमेंट…