164
Hathras Minor Rape case: उत्तर प्रदेश के हाथरस से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. एक 9 साल की मासूम लड़की के साथ उसे के गांव के दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया और साथ ही बच्ची के साथ मार-पीट भी की. इस खौफनाक हरकत ने समाज को फिर से शर्मसार कर दिया है.
गांव के 10 और 12 साल के लड़कों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी.
कब की है घटना?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 6 मार्च की है, जब दोपहर के करीब चौथी क्लास में पढ़ने वाली मासूम बच्ची स्कूल के बाद घास लेने के लिए जंगल के पास गई थी. रास्ते में उसी गांव के दो लड़के मिलें. उन्होंने उसे बेर का लालच दिया और पास के एक सुनसान खेत में ले गए. खेत में पहुंचने पर एक 10 साल के लड़के ने उसके हाथ कसकर पकड़े, जबकि 12 साल के लड़के ने उसके साथ रेप किया. घटना के बाद डरी-सहमी लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई.
पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
पीड़िता की मां ने यह पूरी घटना पुलिस को बताई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. लोकल स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के मुताबिक, दोनों आरोपी लड़कों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IB) की धारा 70-1 (गैंग रेप) और POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं (5/6) के तहत केस दर्ज किया गया है. लड़की का मेडिकल कराया गया है। शनिवार देर शाम दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें हाथरस के जुवेनाइल करेक्शन होम भेज दिया गया.