Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश की सड़क बनी अखाड़ा! दो युवतियों की लड़ाई ने खींचा लोगों का ध्यान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

उत्तर प्रदेश की सड़क बनी अखाड़ा! दो युवतियों की लड़ाई ने खींचा लोगों का ध्यान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Indirapuram Viral Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो युवतियों के बीच सड़क पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 18, 2026 17:55:35 IST

Mobile Ads 1x1

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आयी, जिसने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया. व्यस्त सड़क पर दो युवतियां आपस में उलझ पड़ीं और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा.

वहां खड़े लोगों का कहना है कि शुरुआत में दोनों युवतियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. पहले कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप चले, फिर गाली-गलौज तक बात पहुंच गई. कुछ ही देर में माहौल इतना गर्म हो गया कि दोनों ने सड़क पर ही एक-दूसरे पर हाथ उठा दिया. अचानक हुई इस घटना से राहगीर और आसपास के लोग सन्न रह गए. कई लोग बीच-बचाव करने की बजाय वीडियो बनाने में जुट गए.

 सड़क पर लगा तमाशा, जुटी भीड़

घटना के दौरान कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा. राह चलते लोग रुककर यह नजारा देखने लगे. दोनों युवतियां एक-दूसरे को पकड़कर धक्का-मुक्की करती रहीं. स्थिति ऐसी हो गई कि आसपास के लोगों को हस्तक्षेप करना पड़ा. थोड़ी देर बाद उनके परिचित या साथी वहां पहुंचे और उन्होंने बीच में आकर दोनों को अलग किया. काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो सका.

 पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस को भी स्थानीय निवासियों की ओर से कोई औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है.

सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वीडियो में दोनों युवतियां सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हुई इस मारपीट की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे अनुशासन और कानून-व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं.

 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश की सड़क बनी अखाड़ा! दो युवतियों की लड़ाई ने खींचा लोगों का ध्यान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 18, 2026 17:55:35 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS