IAS Kritika-Ankur: कानपुर में आयोजित एक भव्य और सादगी भरे समारोह में IAS अधिकारी कृतिका और अंकुर ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुभारंभ की. इस समारोह में संस्कार, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल देखने को मिला, जिसने मौजूद मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया है. विवाह समारोह सनातन धर्म की भव्य सजावट उत्तर प्रदेश में IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी का विवाह समारोह सनातन धर्म की भव्य सजावट के साथ संपन्न हुआ है. पटना सदर से बिहार कैडर की SDM कृतिका ने यूपीएससी 2023 में 66वीं रैंक प्राप्त की थी. वहीं, अमेठी के रहने वाले अंकुर त्रिपाठी पहले आईपीएस अधिकारी बने और उन्होंने यूपीएससी 2024 में 50वीं रैंक हासिल की. कानपुर में @BJP4UP शिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र जी की सुपुत्री कृतिका IAS संग श्री अंकुर IAS के वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री @drdineshbjp जी के साथ शामिल हो कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/7Jq82HI1KJ — Dr. Mahendra Singh (@bjpdrmahendra) February 8, 2026 पूरा पंडाल एक धार्मिक स्थल जैसा आईएएस अधिकारी अंकुर त्रिपाठी और आईएएस अधिकारी कृतिका मिश्रा का विवाह समारोह कानपुर में है. इस विवाह समारोह नें सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूपों के कारण लोगों का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है. इस समारोह स्थल को सनातन परंपराओं के हिसाब से सजाया गया है, जिसकी वजह से पूरा पंडाल एक धार्मिक स्थल जैसा दिखाई देता है. इस कार्यक्रम स्थल में सनातन धर्म की झलक दिखाई देती है. एंट्री गेट बना आकर्षण का केंद्र शादी के स्थल को धार्मिक प्रतीकों से खूबसूरती से सजाया गया है. एंट्री गेट पर भगवान श्री राम और हनुमान जी की बड़ी मूर्तियां लगाई गई हैं. मंडप के पास भगवान जगन्नाथ की एक तस्वीर स्थापित है. स्थल के अंदर भगवान राम और सीता की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हैं. सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय मंडप को मंदिर जैसा रूप दिया गया है. लाइटिंग ऐसी की गई है कि रात को यह किसी धार्मिक स्थल से कम नहीं लगेगा. ऐसी व्यवस्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. कानपुर में @BJP4UP शिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र जी की सुपुत्री कृतिका IAS संग श्री अंकुर IAS के वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री @drdineshbjp जी के साथ शामिल हो कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/7Jq82HI1KJ — Dr. Mahendra Singh (@bjpdrmahendra) February 8, 2026