उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जौनपुर में स्मार्ट मीटर प्रणाली बदलने की घोषणा की है. अब घरेलू प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेगा. हालांकि इसके तहत उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है.
Smart Meter Rules UP
Smart Meter Rules UP: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को जौनपुर में स्मार्ट मीटर प्रणाली को लेकर बड़ा बदलाव करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब एक किलोवाट तक के घरेलू प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे. इससे यूजर्स को काफी राहत मिलने वाली है. उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में काफी समस्याएं आती हैं. इसको देखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है. वहीं दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है.
जानकारी के अनुसार, अब एक किलोवाट वाले मीटर के उपभोक्ता हर 30 दिन में अपना मीटर रिचार्ज कर सकेंगे. 30 दिनों तक उनकी बिजली कटौती नहीं की जाएगी.
दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए राहत देते हुए कहा कि बैलेंस शून्य होने के बावजूद भी 3 दिनों तक बिजली कटौती की जाएगी. 200 रुपये तक का नेगेटिव बैलेंस एक्सेप्ट किया जाएगा. रिचार्ज खत्म होने से पहले उपभोक्ताओं को एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा.
सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि बैलेंस कम होने पर 5 बार एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा. इसके तहत रिचार्ज के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा. हालांकि अगर कोई इसके बावजूद भी रिचार्ज नहीं करता, तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा.
मीटर को लेकर नियम बदलने वाले कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ पर चर्चा की. उन्होंने महिलाओं को सम्मान और देवी बताया. उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाती हैं. उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. इस मौके पर सीमा द्विवेदी, रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…