Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश में बदलेगा स्मार्ट मीटर नियम, अब बिजली इस्तेमाल करने से पहले करना होगा भुगतान! मचा विवाद

उत्तर प्रदेश में बदलेगा स्मार्ट मीटर नियम, अब बिजली इस्तेमाल करने से पहले करना होगा भुगतान! मचा विवाद

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जौनपुर में स्मार्ट मीटर प्रणाली बदलने की घोषणा की है. अब घरेलू प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेगा. हालांकि इसके तहत उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 15:16:29 IST

Mobile Ads 1x1

Smart Meter Rules UP: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को जौनपुर में स्मार्ट मीटर प्रणाली को लेकर बड़ा बदलाव करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब एक किलोवाट तक के घरेलू प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे. इससे यूजर्स को काफी राहत मिलने वाली है. उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में काफी समस्याएं आती हैं. इसको देखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है. वहीं दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है. 

एक किलोवाट वालों के लिए फायदे

जानकारी के अनुसार, अब एक किलोवाट वाले मीटर के उपभोक्ता हर 30 दिन में अपना मीटर रिचार्ज कर सकेंगे. 30 दिनों तक उनकी बिजली कटौती नहीं की जाएगी. 

दो किलोवाट वालों के लिए फायदे

दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए राहत देते हुए कहा कि बैलेंस शून्य होने के बावजूद भी 3 दिनों तक बिजली कटौती की जाएगी. 200 रुपये तक का नेगेटिव बैलेंस एक्सेप्ट किया जाएगा. रिचार्ज खत्म होने से पहले उपभोक्ताओं को एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा.

क्या है मीटर की नई गाइडलाइन?

सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि बैलेंस कम होने पर 5 बार एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा. इसके तहत रिचार्ज के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा. हालांकि अगर कोई इसके बावजूद भी रिचार्ज नहीं करता, तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अभियान पर जोर

मीटर को लेकर नियम बदलने वाले कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ पर चर्चा की. उन्होंने महिलाओं को सम्मान और देवी बताया. उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाती हैं. उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. इस मौके पर सीमा द्विवेदी, रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

MORE NEWS