यूपी-झांसी मर्डर केस: झांसी के प्रेमनगर इलाके से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. प्रेमनगर में उस समय सनसनी मच गई जब एक भाई की दरिंदगी की कहानी सामने आई. 10 फरवरी की उस काली रात को घर में कोई बड़ा मौजूद नहीं था. केवल एक कप चाय और नींद खराब होने जैसी छोटी सी बात पर शुरू हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया. दरअसल, छोटे भाई मुसारिब का गुस्सा इस कदर बेकाबू हुआ कि उसने बचपन के साथी और अपने सगे बड़े भाई तारिक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, यह घटना साबित करती है कि कैसे एक पल का अनियंत्रित आवेश जीवन भर का पछतावा बन जाता है.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किसी पेशेवर अपराधी की तरह शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर उसने घर के आंगन में 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा और भाई के शव को वहीं दफना दिया. तो वहीं, पहचान छिपाने के लिए उसने उस जगह पर ईंटें बिछाईं और उसके ऊपर कूलर रख दिया ताकि किसी को भी खुदाई का शक न हो. इतना ही नहीं, वह खुद थाने जाकर भाई के गायब होने की रिपोर्ट लिखवा आया और कई दिनों तक उसी घर में सामान्य रूप से रहता रहा, जिसके फर्श के नीचे उसके भाई का शव सड़ रहा था.
मामा का शक और बेनकाब होता गुनाह
पुलिस लगातार तारिक की तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी की सामान्य दिनचर्या की वजह से किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ. हालांकि, मृतक के मामा मोहम्मद सलीम को आरोपी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हुआ. जानकारी के मुताबिक, उनकी आशंका पर जब एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
यहां देखें वीडियो
शराब पीकर हंगामा करने से परेशान छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी
झांसी के प्रेमनगर में छोटे भाई अमित ने बड़े भाई सुमित की हत्या कर शव घर के आंगन में 6 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने ऊपर कूलर रख दिया और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।… pic.twitter.com/1Kkl5Sqa8b
— Adv Parikshit Singh (@iParikshitRana) February 20, 2026
मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई?
तो वहूीं, दूसरी तरफ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में देर रात जब आंगन की खुदाई की गई, तो वहां से तारिक का शव बरामद किया गया. जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह इस राज के बोझ और भाई की याद से अंदर ही अंदर घुट रहा था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.