<

Kannauj Accident: नई साइकिल लेकर आए थे पिता, घर के बाहर चलाते समय ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला; परिवार में मचा कोहराम

Kannauj Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दीवाली से पहले एक पिता अपने 6 साल के बेटे के लिए साइकिल लेकर आए थे. खुशी से मासूम साइकिल चलाने निकला. इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया.

Kannauj Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक मासूम की छोटी-सी खुशी पलभर में मातम में बदल गई. जिस नई साइकिल को पाकर छह साल का कृष खुशी से झूम उठा था, वही साइकिल उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गई. पिता बेटे की पसंद की साइकिल खरीदकर घर लाए थे. कृष उसे लेकर घर के बाहर चलाने निकला लेकिन कुछ ही देर बाद ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.

घटना सौरिख क्षेत्र के गांव मड़नेपुर, मौजा नादेमऊ की है. यहां रहने वाले अजीत कुमार अपने छह वर्षीय बेटे कृष कुमार के लिए शुक्रवार को नई साइकिल लेकर आए थे. साइकिल देखते ही कृष के चेहरे पर मुस्कान आ गई. वह बेसब्री से उसे चलाने के लिए बाहर निकला. परिवार के लिए यह एक सामान्य और खुशियों भरा पल था. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में सब कुछ बदल जाएगा.

नई साइकिल चलाते समय हादसा

कृष घर के बाहर अपनी नई साइकिल चला रहा था. इसी दौरान दूसरी ओर से आलू से लदा एक ट्रैक्टर वहां आ पहुंचा. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भयावह था कि कृष को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुआ चालक

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर गांव के ही दीपचंद्र पुत्र राजाराम का है. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी जुटाई.

ये भी पढ़ें: खुद से 27 साल छोटी दोस्त की बेटी से हो गया था LOVE, दो बोतल पेट्रोल लेकर शादी के लिए प्रपोज करने पहुंचा प्रेमी, नहीं मानी तो लगा ली आग

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 2.69 अरब डॉलर घटा खजाना, अब कितना रह गया कुल फॉरेक्स रिजर्व?

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक हफ्ते में 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.05 अरब डॉलर…

Last Updated: November 7, 2026 15:20:02 IST

Bulandshahr Crime: गोलगप्पे का लालच देकर 8 साल की बच्ची को बुलाया, दुष्कर्म के बाद हत्या; आरोपी फरार

Bulandshahr Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक आठ साल की मासूम को उसके परिचित…

Last Updated: November 7, 2026 15:18:32 IST

Watch Video: न धर्म देखा, न मजहब… बच्चों की रिक्वेस्ट पर मुस्लिम टीचर ने गाया छठ का ऐसा गीत, वीडियो ने जीता हर किसी का दिल

Watch Video: मुस्लिम टीचर ने बच्चों की रिक्वेस्ट पर छठ गीत गाया. वीडियो पोस्ट करते…

Last Updated: November 7, 2026 15:10:39 IST

दीवाली से पहले बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा, मलबे में दबे मजदूर; एक की मौत

Ghaziabad Accident: दीवाली से ठीक एक दिन पहले लोग दीवाली की तैयारियां कर रहे हैं.…

Last Updated: November 7, 2026 15:04:49 IST

आत्महत्या करने गई महिला की मगरमच्छ के वजह से कैसे बच गई जान? हैरान करने वाला है पूरा मामला

Karnataka Crocodile Attack on Woman: पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात कुक्के सुब्रमण्या में…

Last Updated: November 7, 2026 14:52:32 IST

Uttarakhand Murder Case: हत्या के बाद दो दिन तक पलंग के नीचे छिपाई लाश, बाहर रामलीला घूमती रही महिला, ऐसे लगाया ठिकाने…

Uttarakhand Murder Case: उत्तराखंड में एक महिला पर अपने प्रेमी और सभासद धीरेंद्र परिहार की…

Last Updated: November 7, 2026 14:09:42 IST