Bulandshahr Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक आठ साल की मासूम को उसके परिचित ने गोलगप्पे खिलाने का लालच देकर साथ ले गया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी.
बुलंदशहर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या
Bulandshahr Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक आठ साल की मासूम के साथ ऐसी दर्दनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया. आरोप है कि आरोपी उसे बहाने से सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी करने के बाद लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक, बच्ची शुक्रवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
जांच में सामने आया कि आरोपी रवि कश्यप बच्ची के परिवार को जानता था. वह उसी फैक्ट्री में काम करता था, जहां बच्ची के पिता भी नौकरी करते थे. दोनों परिवार एक ही इमारत में किराए पर रहते थे. आरोप है कि शुक्रवार को रवि बच्ची को गोलगप्पे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. वह उसे घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर ले गया. पुलिस के अनुसार, वहां बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया गया. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब दो बजे बच्ची का शव बरामद हुआ. उसके सिर पर चोट के निशान मिले. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिकंदराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि कश्यप मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के तरियन गांव का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है.
मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले बच्ची के परिवार ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक स्थान ले जाने का फैसला किया. इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें: Patna Encounter: मनेर में 3 अपराधियों का GAME OVER! कौन था मास्टरमाइंड जेपी यादव? जानें तीनों की पूरी क्राइम कुंडली
Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दिवाली का नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने…
Yash romantic movies: KGF के रॉकी भाई बनकर यश ने पैन इंडिया स्टारडम हासिल किया,…
नई दिल्ली, 5 नवंबर: महावास्तु संस्थापक एवं प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री डॉ. खुशदीप बंसल के मार्गदर्शन में…
संवत 2083 में शेयर बाजार से सामान्य रिटर्न की उम्मीद है. कोटक MF ने निवेशकों…
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक हफ्ते में 2.69 अरब डॉलर घटकर 717.05 अरब डॉलर…
Watch Video: मुस्लिम टीचर ने बच्चों की रिक्वेस्ट पर छठ गीत गाया. वीडियो पोस्ट करते…