Kanpur Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में HDFC बैंक की पनकी शाखा की एक महिला कर्मचारी ‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर विवादों में आ गई थी. अब उसने खुद सामने आकर सफाई दी है. बीते दिन ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा था, जिसमें लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे थे. हालांकि अब वायरल वीडियो में मौजूद आस्था सिंह नाम की महिला ने वीडियो जारी कर इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया है.
6 जनवरी का है वायरल वीडियो
आस्था सिंह नाम की महिला बैंक कर्मचारी ने वीडियो जारी कर बताया कि ये वीडियो, जो वायरल हो रहा है वह 6 जनवरी का है. उसने कहा, ‘मैंने किसी भी ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया. मेरा विवाद बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से था. उसने मेरी जाति के बारे में पूछा और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, तभी मुझे गुस्सा आया. मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं. मैं ठाकुर हूं और मुझे इस पर गर्व है.’
आस्था सिंह ने क्या सफाई दी है?
महिला बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने वायरल वीडियो का पूरा सच बताया. उसने कहा कि उस दिन बैंक में रितु त्रिपाठी नाम की महिला कर्मचारी अपना रिजाइन देने आई थी और तत्काल कार्यभार मुक्ति की मांग की थी. आस्था के अनुसार, रितु त्रिपाठी के साथ उनके पति ऋषि त्रिपाठी भी बैंक पहुंचे थे. इस दौरान रितु त्रिपाठी के पति ने आकर आस्था को कुछ अपशब्द कहे. इतना ही नहीं, आस्था ने कहा, ‘वह आदमी मेरे डेस्क पर आया, मेरी जाति के बारे में पूछा और धमकी भरे शब्द कहे.’
What should she say now?
I’m a Thakur… that bank employee.
”He wasn’t a customer, he was the bank employee’s husband… He was talking about cooling off my heat…” #kanpur #Thakur #BankEmployee #ThakurSupportAshthaSingh #viralvideo #hdfcbank pic.twitter.com/MXNDZoD0W4— जागरूक जनता न्यूज़ with bharat (@JAGRUK_JN) February 10, 2026
‘मैं अपने बयान पर कायम हूं’
वीडियो में आगे महिला कर्मचारी ने कहा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं. मैं मानता हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं. सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए, लेकिन धमकियों और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है. मैं अपने बयान पर कायम हूं. मैं ठाकुर हूं और मुझे इस पर गर्व है, जय श्री राम.’
लीगल कार्रवाई करने की मांग
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए आस्था सिंह ने कहा, ‘मैंने इस मामले में आंतरिक ईमेल अपने वरिष्ठों को भेज दिया है. सभी जानते हैं कि मैं गलत नहीं हूं, इसलिए हमें इस मामले में ऐसी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं थी. लेकिन जब ऐसी चीजें हो रही हैं, तो मैं निश्चित रूप से मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहूंगी.’
क्या था वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आस्था सिंह किसी को धमकाती हुई दिख रही थी, जिसमें उसने कहा, ‘मैं ठाकुर हूं, मुझसे बकवास मत करो.’ हालांकि, अब वीडियो को पूरा सच सामने आया है.