Ritu Tripathi on HDFC Bank Controversy Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी ने गुस्से में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहा. उसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि, इसे लेकर आस्था सिंह ने सफाई भी दी. अब इस मामले में दूसरे पक्ष यानी कि रितु त्रिपाठी का बयान सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि अगर उसको ठाकुर होने का गर्व है, तो मुझे भी ब्राह्मण होने पर गर्व है. इतना ही नहीं, उसने इस मामले की पूरी सच्चाई भी बताई है.
रितु त्रिपाठी ने क्या कहा?
भारत समाचार से बात करते हुए रितु त्रिपाठी ने कहा की वह एचडीएफसी बैंक में पिछले पांच साल से कार्यरत हैं. लेकिन आजतक ऐसा वाकया नहीं हुआ. उन्होंने बताया, ‘मैं वहां उस दिन रिजाइन देने गई थी. रिजाइन की वजह भी बैंक के लोगों का मेरा शोषण करना और समय पर मुझे ना छोड़ना है. मैं सुबह अपनी नंद के साथ बैंक गई थी और जब मेरी नंद वॉशरूम गई और दरवाजा खोला तो अंदर से आवाज आई कि जो भी हो बाहर रहे. क्योंकि अंदर आस्था सिंह थीं और उन्होंने दरवाजा लॉक नहीं किया था. जब उन्हें दरवाजा लॉक करने का सुझाव दिया, तो वो चिल्लाने लगीं. वो सारी बातें बैंक के कैमरा में रिकॉर्ड है, जो देखा जा सकता है.’
Ritu tripathi side Story:pic.twitter.com/X23wwdHgGf https://t.co/y5Gfzz27A5
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 10, 2026
कार्रवाई करने की मांग की
आगे बताते हुए रितु त्रिपाठी ने कहा, ‘जब मेरा बैंक से जाने का समय हुआ तो मैंने अपने पति को बुलाया. जब मेरे पति आए, तो उन्होंने अपनी बहन से कहा कि अगर बहुत दिक्कत थी, तो 100 नंबर करके पुलिस को बुला लेती. मेरे पति ने आस्था सिंह से कुछ नहीं कहा. फिर जब मेरे पति ने एक दूसरे कर्मचारी से आकर कुछ पूछना चाहा, तो आस्था सिंह ने आकर कहा कि मैंने बोला था, बताओ क्या कर लोगे. ऐसे शब्द आप कैसे बोल सकते हैं. अंत में रितु त्रिपाठी ने सीएम योगी से मांग की कि इस मामले पर कार्रवाई की जाए.
पति ने क्या कहा?
रितु त्रिपाठी ने भी मीडिया से बात करते हुए बोला कि अगर उन्हें ठाकुर होने का गर्व है, तो मुझे भी ब्राह्मण होने का गर्व है. हालांकि उन्होंने कहा कि जातिवादी फैलाना उनका आशय नहीं. अंत में रितु त्रिपाठी के पति ने कहा, आस्था सिंह के ऊपर किसी बड़े अधिकारी का हाथ हैं.