Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया था. एक ऐसा जाल बिछाया जिसका शिकार यूपी की सैकड़ों महिलाएं हुईं. वहीं अब कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, कानपुर में सामने आए एक सेक्स रैकेट के मामले ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. इस सेक्स रैकेट के तार शहर के 18 होटलों से जुड़े हैं. दरअसल, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी रोहित वर्मा बताया जा रहा है, जो एक पत्रकार होने का ढोंग रचकर शहर में वेश्यावृत्ति का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस की कार्रवाई के बाद, आरोपी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बता दें कि सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि आरोपी की कार के अंदर से एक पुलिस की वर्दी बेल्ट और टोपी मिली है. जिस बरामदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते अब इस पूरे मामले की जांच बड़े ही ध्यान से की जा रही है.
फेक पत्रकार बन चला रहा था रैकेट
पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी रोहित वर्मा खुद को पत्रकार बताकर लोगों से बातचीत करता था और उनका विशवास और दिल जीतने का काम करता था, जिसके बाद वो लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर कानपुर ले आता था. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी खास तौर पर दूसरे राज्यों की लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. एक युवती को नौकरी का प्रस्ताव देकर बंगाल से कानपुर लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने पर उसे जबरन सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया.
ऐसे करता था ब्लैकमेल
पीड़ितों के मुताबिक, रोहित वर्मा पहले उन्हें अपने जाल में फंसाता था और फिर गुपचुप तरीके से उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लेता था. बाद में, इन्हीं वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल करके वह युवतियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हें सेक्स रैकेट में काम करने के लिए मजबूर करता था. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क शहर के कुछ होटलों से भी जुड़ा हो सकता है, और इस संबंध में जांच अभी जारी है.