Kanpur Viral Reel: UP के कानपुर से एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल Reel में युवती के हाथ में एक रिवॉल्वर दिखाई दे रही है. इसके चलते युवती कानूनी पचड़े में पड़ सकती है. क्योंकि, इस तरह का कंटेंट बनाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. आजकल युवाओं में रील बनाने का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में वे यह भी भूल जाते हैं कि यह उनके लिए कितना खतरनाक हो सकता है? इससे पहले भी एक इसी तरह की वीडियो वायरल हुए था जिसमें युवक ने रील बनाने के चक्कर में खुद पर गोली चला दी थी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद भी लोगों में खासकर युवाओं में गन से रील बनाने का नशा उतरने का नाम नहीं ले रहा है.
कानपुर रिवॉल्वर वाली लड़की वायरल
Kanpur Viral Reel: UP के कानपुर से एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल Reel में युवती के हाथ में एक रिवॉल्वर दिखाई दे रही है. इसके चलते युवती कानूनी पचड़े में पड़ सकती है. क्योंकि, इस तरह का कंटेंट बनाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. आजकल युवाओं में रील बनाने का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में वे यह भी भूल जाते हैं कि यह उनके लिए कितना खतरनाक हो सकता है?
इससे पहले भी एक इसी तरह की वीडियो वायरल हुए था जिसमें युवक ने रील बनाने के चक्कर में खुद पर गोली चला दी थी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद भी लोगों में खासकर युवाओं में गन से रील बनाने का नशा उतरने का नाम नहीं ले रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर Reels बनाने का क्रेज़ युवाओं में जबरदस्त तरीके से फैल गया है. इसी ट्रेंड के बीच एक दुकान के अंदर बनाया गया एक Reel वायरल है, जिसमें एक युवती के हाथ में रिवॉल्वर है. इसे Anjali Sharma 2080 नाम की Instagram ID से अपलोड किया गया और तब से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. खबरों के मुताबिक, यह वीडियो कानपुर के किदवई नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां युवती ने रिवॉल्वर के साथ यह Reel बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जानकारी के मुताबिक, युवती ने यह वीडियो अपने लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया था.
हालांकि, ऐसा करते समय उसे यह एहसास नहीं हुआ कि इस तरह का कंटेंट उसे कानूनी मुसीबत में डाल सकता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से इलाके में यह चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो न केवल समाज को गलत संदेश देते हैं, बल्कि युवाओं को गुमराह भी करते हैं. फिलहाल, खबरों के अनुसार यह मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है और जांच के बाद कार्रवाई होने की उम्मीद है.
भारत में सोशल मीडिया पर हथियार (जैसे पिस्तौल, बंदूक, देसी कट्टे आदि) दिखाते हुए Reels या वीडियो बनाना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है. यह मुख्य रूप से Arms Act, 1959 के दायरे में आता है. भले ही हथियार लाइसेंसी हो या अवैध. ऐसा इसलिए है क्योंकि सोशल मीडिया को एक सार्वजनिक मंच माना जाता है. नतीजतन, ऐसी जगह पर हथियार दिखाना या लहराना Arms Act के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाता है, जिसके तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है. भले ही हथियार लाइसेंसी हो फिर भी उसे सार्वजनिक रूप से दिखाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…