Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > चीखती-चिल्लाती रही बहू, लेकिन नहीं माना ससुर; घर में ही कर दिया कांड, वीडियो वायरल

चीखती-चिल्लाती रही बहू, लेकिन नहीं माना ससुर; घर में ही कर दिया कांड, वीडियो वायरल

Viral Video: कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. जहां एक ससुर ने अपनी बहू को बेरहमी से पीट डाला. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-04-11 11:37:43

Mobile Ads 1x1
आए दिन कुछ ऐसी खबरें आती हैं, जो रिश्तों को शर्मसार को कर देती हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से आया है, जहां एक ससुर ने अपनी बहू को जमकर पीटा. इस वीडियो को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और इंटरनेट पर डाल दिया. अब ये तेजी से वायरल हो रहा. नेटिजंस इसे देख अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं पूरा मामला. 

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस वीडियो में  ससुर ने सारी हदें की पार कर दी और बहू को घसीट घसीट कर पीटता दिख रहा है. वीडियो में बहू चिल्लाती रही रहने दो मुझे मत मारो, लेकिन ससुर का दिल नहीं पिघला. इस पूरी घटना का मोहल्ले वालों ने वीडियो बना लिया. 

वीडियो देख भड़के यूजर्स

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर भड़क रहे हैं. एक ने कहा कि इस युवक को भी बेरहमी से पीटा जाए और कड़ी से कड़ी सजा मिले. इसके अलावा अन्या लोग भी भड़क रहे हैं. 

क्या हुई कार्रवाई?

बहू ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस कमिश्नर कानपुर के एक्स हैंडल द्वारा एक वीडियो जारी कर बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक ससुर द्वारा अपनी बहू के साथ मारपीट किए जाने की घटना दिखाई दे रही है. जो थाना चकेरी क्षेत्र से संबंधित है. प्रकरण में पीड़िता से  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चकेरी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

MORE NEWS