Kaushambi Couple Viral Video: कौशांबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक अपाचे बाइक चलाता दिखाई दे रहा है. बाइक पर उसके आगे एक युवती बैठी हुई है. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं.
कौशांबी कपल वायरल वीडियो
Kaushambi Couple Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी का एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक, युवती को बाइक पर आगे बैठाकर तेज रफ्तार में चलाता नजर आ रहा है. इस दौरान युवक, युवती के साथ रोमांटिक अंदाज में भी दिखाई दे रहा है. इसका वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का बताया जा रहा है. पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
वायरल वीडियो में एक युवक अपाचे बाइक चलाता दिखाई दे रहा है. बाइक पर उसके आगे एक युवती बैठी हुई है. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं. युवक कभी युवती के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देता है तो कभी बाइक की रफ्तार बढ़ाता नजर आता है.
उत्तर प्रदेश – कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में चलती बाइक की टंकी पर महिला को बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। घटना बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग की बताई जा रही है। वीडियो में युवक बाइक चलाते हुए महिला को आगे टंकी पर बैठाकर ले जाता दिख रहा है। राहगीरों ने इस खतरनाक तरीके से बाइक चलाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाइक का नंबर भी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस नंबर के आधार पर बाइक सवार की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। यातायात माह के दौरान सामने आई इस घटना ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) November 11, 2026
बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने सड़क पर दूसरों की जान खतरे में डालने वाली ऐसी हरकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मामले में डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने के साथ ही उसके निवास स्थान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रहे युवक व युवती कौन हैं.
Yuvraj Singh Retirement Story: युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वो अपने…
IPL 2027 Retention List: हार्दिक पांड्या-अर्शदीप सिंह समेत 10 खिलाड़ियों के ट्रेड पूरे. जानें CSK,…
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग हो चुकी…
Arshdeep Singh Samreen Kaur Engagement: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड दौर के…
Noida Metro: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर आसान होने वाली है. केंद्र सरकार…
Telangana Crime News: तेलंगाना के खम्मम जिले में एक टीचर और एक छात्र ने मिलकर…