Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Kaushambi Viral Video: युवक ने युवती को गोद में बैठाया, फिर चलती बाइक पर किया रोमांस, वीडियो वायरल

Kaushambi Viral Video: युवक ने युवती को गोद में बैठाया, फिर चलती बाइक पर किया रोमांस, वीडियो वायरल

Kaushambi Couple Viral Video: कौशांबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक अपाचे बाइक चलाता दिखाई दे रहा है. बाइक पर उसके आगे एक युवती बैठी हुई है. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं.

Written By:
Published: November 11, 2026 18:31:00 IST
Last Updated: November 11, 2026 18:31:00 IST

Mobile Ads 1x1

Kaushambi Couple Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी का एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक, युवती को बाइक पर आगे बैठाकर तेज रफ्तार में चलाता नजर आ रहा है. इस दौरान युवक,  युवती  के साथ रोमांटिक अंदाज में भी दिखाई दे रहा है. इसका वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का बताया जा रहा है. पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में एक युवक अपाचे बाइक चलाता दिखाई दे रहा है. बाइक पर उसके आगे एक युवती बैठी हुई है. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं. युवक कभी युवती के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देता है तो कभी बाइक की रफ्तार बढ़ाता नजर आता है.

सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवक की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने सड़क पर दूसरों की जान खतरे में डालने वाली ऐसी हरकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस

मामले में डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने के साथ ही उसके निवास स्थान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रहे युवक व युवती कौन हैं. 

MORE NEWS