<

Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, कई मकान तबाह, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Kaushambi Firecracker Factory Fire: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका हुआ, जिससे कई मकान तबाह हो गए. हादसे में 4 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका है. राहत और बचाव कार्य जारी.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार को पिपरी और पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर बने एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा है.

इस हादसे में 4 से ज्यादा लोगों के हताहत (मारे जाने या घायल होने) की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से मौतों या घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है. पिपरी और पुरामुफ्ती बॉर्डर पर ‘आदित्य’ नाम से एक पटाखा गोदाम चल रहा था, जहां यह भीषण विस्फोट हुआ. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग डर गए और चीख-पुकार मच गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास के कुछ घर पूरी तरह तबाह हो गए.

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. आग पर काबू पाने और राहत काम के लिए जिले की तीनों तहसीलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है.

पुलिस प्रशासन का क्या कहना है?

सर्किल ऑफिसर (CO) शिवांक सिंह ने बताया कि मणौरी बाजार में एक मकान में आग लगने के बाद धमाके की आवाजें सुनाई दी थीं. उन्होंने कहा, ‘सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव काम शुरू कर दिया. जिले की तीनों तहसीलों से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी सही जानकारी थोड़ी देर में साफ हो पाएगी. फिलहाल हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालना है.’

जांच में जुटा प्रशासन

 मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि विस्फोट की असली वजह क्या थी और गोदाम के अंदर कितनी मात्रा में पटाखे रखे गए थे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST