Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा बनने जा रही हैं दुल्हन, संभल के एसपी केके बिश्नोई संग रचाएंगी शादी; जानें इनकी कहानी

‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा बनने जा रही हैं दुल्हन, संभल के एसपी केके बिश्नोई संग रचाएंगी शादी; जानें इनकी कहानी

Sambhal SP and Bareilly IPS: यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 7, 2026 15:31:08 IST

Mobile Ads 1x1

Sambhal SP and Bareilly IPS Marriage: अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी की तारीख तय हो गई है. उत्तर प्रदेश के इन दोनों चर्चित आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को जोधपुर, राजस्थान में होगा. दोनों की शादी की सभी तैयारियां जोरों-शोरों से हैं. उनकी शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हैं. आपको बता दें कि दोनों यूपी के चर्चित अधिकारियों में से एक हैं. 

कौन हैं दोनों अधिकारी? 

वर्तमान में संभल के एसपी के रूप में तैनात हैं केके बिश्नोई. वहीं बरेली में एसपी साउथ के पद पर कार्यरत हैं अंशिका वर्मा. दोनों अधिकारी अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. हालांकि, इन दिनों दोनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं. आइपीएस केके बिश्नोई 2018 बैच के अधिकारी हैं, जो संभल के मस्जिद मामले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के कारण सुर्खियों में आए थे. वहीं, आइपीएस अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी हैं, जिन्हें महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम को लेकर सख्त रवैये के लिए जाना जाता हैं. अंशिका वर्मा मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हैं. 

लेडी सिंघम से मशहूर हैं अंशिका वर्मा

बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात अंशिका वर्मा ने कई सराहनीय कार्य किए. उन्होंने कई बेहद पेंचीदे मामलों को कम समय में हल करने का काम किया है. इस वजह से उन्हें स्थानीय लोग लेडी सिंघम के तौर पर भी पहचानते हैं. अंशिका वर्मा ने साल 2025 में उत्तर प्रदेश की पहली ‘वीरांगना यूनिट’ का गठन किया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया.

इंटरनेट पर है इस शादी की चर्चा

आगामी 29 मार्च को होने वाली शादी को लेकर लोगों में उत्साह है. खाकी वर्दी की जिम्मेदारियों और सख्त अनुशासन के बीच इस प्रेम कहानी के शादी तक पहुंचने की खबर से पुलिस विभाग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साह देखा जा रहा है.

MORE NEWS