LPG Shortage Relief: शादी के सीजन में बढ़ती गैस सिलेंडर की मारामारी को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने बड़ी राहत का काम किया है. अब जिस परिवार में शादी है, वो अपनी विवाह निमंत्रण पत्र के साथ गैस सिलेंडर के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस व्यवस्था के तहत आपको अधिकतम 8 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे. गैस सिलेंडर के कब, कहां और कैसे आवेदन करना है, यहां जानिए-
LPG Shortage Relief: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शादियों का सीजन आते ही गैस सिलेंडरों की मारामारी होने लगी है. इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी राहत का काम किया है. आमतौर पर देखा जाता है कि शादी वाले घरों में सिलेंडर की कमी के कारण हलवाइयों और महमानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए अब प्रशासन ने खासतौर पर शादी समारोह के लिए गैस आवंटन की नई व्यवस्था लागू की है.
लखनऊ जिला प्रशासन के नए नियमों के अनुसार, जिस घर में शादी है, वो परिवार अब अपना विवाह निमंत्रण पत्र यानी Wedding Card दिखाकर एक साथ 8 गैस सिलेंडर ले सकेंगे। प्रशासन ने सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने और जरूरतमंदों को समय पर ईधन उपलब्ध कराने के ऐसा कदम उठाया है. गैस सिलेंडर की ये नई व्यवस्थ 14 अप्रैल से लखनऊ में लागू होगी.
यदि आपके घर में भी शादी है, तो आप इस आसान प्रक्रिया को फॉलो करके 8 कमर्शियल सिलेंडर तक ले सकते हैं-
शादी सीजन में कई डीलर सिलेंडर की किल्लत का फायदा उठाते हैं और ऊंचे दामों पर बेचते हैं. लेकिन अब लखनऊ जिला प्रशासन के फैसले से सीधे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. अधिकारियों का कहना है कि गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शादी वाले घरों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं.
लखनऊ प्रशासन ने साफ किया है कि ये व्यवस्था सिर्फ शादी वाले घरों के लिए है, जिससे शाही समारोह में गैस की कमी के कारण कोई समस्या ना आए. प्रशासन ने लोगों से नई व्यवस्था का पालन करने और सही ढंग से सहयोग करने की भी अपील की है.
शादी के सीजन में कैटरिंग की व्यवस्था में गैस सिलेंडर एक बड़ी चिंता का विषय होता है. इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्रचौधरी जिला मजिस्ट्रेट (खाद्य एवं रसद) ज्योति गौतम के पास पहुंचे और गैस आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया. प्रशासन ने इस समस्या पर संज्ञान लिया और नई व्यवस्था लागू कर दी.
एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…
Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…
गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर…
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…
Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…