<

नेपाल हिंसा की गूंज लखनऊ तक, परिजनों की सलामती को लेकर बढ़ी बेचैनी

Nepal Violence: नेपाल में पिछले दिनों भड़की भीषण हिंसा ने पूरे पड़ोसी देश को हिलाकर रख दिया है. इस पर लखनऊ के परिवारों में बेचैनी बढ़ गई है.

Lucknow Families on Nepal Violence: पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में भड़की हिंसा और तख्तापलट ने वहां की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को हिला दिया है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने न केवल नेपाल बल्कि भारत के सीमावर्ती राज्यों में भी चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. खासकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसे परिवारों की बेचैनी बढ़ गई है, जिनके रिश्तेदार नेपाल में रहते और काम करते हैं.

लखनऊ के परिवारों की बेचैनी

लखनऊ के PGI इलाके में रहने वाले दुर्गेश सिंह दीपू के रिश्तेदार काठमांडू में रहते हैं. उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों से लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से संपर्क बनाए रखना ही उनका सहारा है.  परिजनों ने उन्हें बताया कि हालात बेहद भयावह हैं, हिंसा में छोटे बच्चों तक की जान चली गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरने लगे.

नेपाल से मिले संकेत

इंडिया न्यूज़ ने काठमांडू के स्थानीय निवासियों से बातचीत की. वहां से मिली जानकारी ने स्पष्ट किया कि हिंसा का डर अब भी बना हुआ है. हालांकि हालात में हल्का सुधार दिखाई दे रहा है, लेकिन सामान्य स्थिति लौटने में अभी समय लग सकता है. दिलचस्प बात यह है कि नेताओं और मंत्रियों के घरों को आग के हवाले किए जाने की घटना को लेकर जनता में गुस्से के साथ-साथ राहत की भावना भी देखी जा रही है. लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार लंबे समय से देश की सबसे बड़ी समस्या रहा है और यही जनता के आक्रोश का मुख्य कारण है.

भारत में गहरी चिंता

नेपाल में घट रही घटनाओं ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में बसे उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके प्रियजन नेपाल में रहते हैं. दुर्गेश सिंह दीपू जैसे लोग हर पल अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और भगवान से दुआ कर रहे हैं.

फिलहाल नेपाल सरकार हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. लेकिन डर और असुरक्षा की भावना अभी भी वहां के नागरिकों में बनी हुई है. भारत-नेपाल के घनिष्ठ रिश्तों को देखते हुए यहां के लोग भी नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST