Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों ने कर्मचारी को करीब 500 मीटर तक घसीटा. घटना CCTV में कैद हुई. घायल कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Lucknow Petrol Pump Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया. कार सवार ने पैसे देने के बजाय अचानक गाड़ी दौड़ा दी. कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह कार की खिड़की पर लटक गया. इसके बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और कर्मचारी को करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया. आखिर में आरोपी उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
यह पूरा मामला लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर रोड स्थित ग्राम रहमत नगर के जीएस फिलिंग स्टेशन का है. जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 4:19 बजे एक काले रंग की कार पेट्रोल पंप पर पहुंची. कार सवार ने नोजल नंबर-5 पर करीब 4,000 रुपये का पेट्रोल भरवाया. पेट्रोल भरने के बाद कर्मचारी सत्यनाम भुगतान लेने पहुंचा. आरोप है कि कार चालक ने पहले पेमेंट करने का भरोसा दिया, लेकिन जब कर्मचारी स्वाइप मशीन लेकर खिड़की के पास पहुंचा तो उसने अचानक कार आगे बढ़ा दी.
🚨 लखनऊ में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ हैवानियत! पेट्रोल भरवाया और बिना पैसे दिए भागने लगे कार सवार! कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ लिया और करीब एक किलोमीटर तक हाईवे पर घसीटते रहे। घायल कर्मचारी को सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। CCTV वायरल है। https://t.co/jwvfX86Mns
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) November 8, 2026
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सुबह करीब 4:21 बजे कर्मचारी सत्यनाम भुगतान के लिए हाथ आगे बढ़ा ही रहा था कि चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी. अचानक गाड़ी चलने से कर्मचारी संभल नहीं पाया और कार की खिड़की पर लटक गया. हैरानी की बात यह है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी. कर्मचारी करीब 500 मीटर तक कार के साथ घिसटता रहा. इसके बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद पेट्रोल पंप के दूसरे कर्मचारी कार के पीछे दौड़े. कुछ दूरी पर सत्यनाम सड़क पर लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिला. साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. कर्मचारी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें पूरी वारदात कैद हुई है.
पेट्रोल पंप मैनेजर ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार आरोपियों की पहचान के लिए हाईवे और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. महज 4,000 रुपये के भुगतान से बचने के लिए कर्मचारी को कार से घसीटने की इस घटना ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.
Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…
Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…
Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…
GIFT Nifty में 100 अंकों की तेजी से सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत के…
Egyptian Train Collision: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने इस दुखद एक्सीडेंट पर अपनी…
UP Petrol Diesel Price 9 Nov 2026: उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…