<
Categories: देश

Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे परिवार में गुस्सा फैल गया. उनका आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनका बच्चा बच नहीं पाया. इससे अस्पताल में हंगामा हो गया.

Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं. पटाखे जलाते समय एक 10 साल का बच्चा घायल हो गया. एक रॉकेट सीधे उसके पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार उसे अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के बाद परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया.

यह घटना बाहरी दिल्ली के नरेला थाना इलाके की राजीव कॉलोनी में हुई. परिवार के मुताबिक, रविवार को दिवाली की पूजा के बाद परिवार पटाखे जला रहा था. बच्चा भी रॉकेट छोड़ रहा था. बताया जा रहा है कि रॉकेट आसमान में जाने के बजाय बच्चे के पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे परिवार में गुस्सा फैल गया. उनका आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनका बच्चा बच नहीं पाया. इससे अस्पताल में हंगामा हो गया.

बच्चे की मौत की खबर सुनकर पिता की बिगड़ गई तबीयत

अपने बच्चे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचने पर पिता की तबीयत बिगड़ गई. जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम छा गया है. पुलिस ने बच्चे की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच चल रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST

दो मुस्लिम बहनों के दूल्हों के हिंदू नाम! निकाह का कार्ड वायरल होते ही मचा बवाल, बीच मंडप रोकी गई शादी

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…

Last Updated: November 9, 2026 08:31:41 IST

शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

GIFT Nifty में 100 अंकों की तेजी से सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत के…

Last Updated: November 9, 2026 08:37:07 IST

हर तरफ लाश ही लाश, दिवाली के दिन मचा हड़कंप; दो ट्रेनों की भीषण टक्कर से बूझ गए कई घर के दीपक

Egyptian Train Collision: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने इस दुखद एक्सीडेंट पर अपनी…

Last Updated: November 9, 2026 08:50:28 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 9 नवंबर को लखनऊ से नोएडा तक जानें एक लीटर का भाव

UP Petrol Diesel Price 9 Nov 2026: उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: November 9, 2026 08:15:36 IST