Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बहन ने अपने सगे भाई की ही हत्या करवा दी. इसका खुलासा उसके ही बेटे ने कर दिया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

Mobile Ads 1x1

Mainpuri Crime: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने सगे भाई की ही हत्या करवा दी. जानकारी के मुताबिक भाई ने महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी. इसके बाद महिला ने भाई की अपने प्रेमी से गोली मारकर हत्या करवा दी.

जानकारी के अनुसार युवक करण मिश्रा अपनी बहन को छोड़ने ससुराल गया. उसके जीजा पुणे की एक आईटी कंपनी में जॉब करते हैं, इसलिए बहन मैनपुरी के किशनी में अकेली ही रहती है. रात ज्यादा होने की वजह से करण अपनी बहन के ससुराल में ही रुक गया.

बिना कपड़ों के प्रेमी के साथ थी महिला

इसके बाद रात्रि 1:00 बजे किचन से कुछ अजीब सी आवाज आई तो उसने वहां जाकर देखा. वहां का नजारा देखा तो भाई करण की आंखें फटी की फटी रह गईं. बहन पूजा अपने प्रेमी जितेंद्र ठाकुर के साथ बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी.

फिर भाई करण ने प्रेमी को किचन से निकाला और हाथापाई शुरू हो गई, इतने में बहन पूजा ने कहा- ‘जितेंद्र इसको गोली मार दो वरना यह पति को भी बता देगा.’ इतना सुनते ही जितेंद्र ठाकुर ने करण मिश्रा को गोली मार दी, जो आंख से आर-पार हो गई और ऑन द स्पॉट ही उसकी मौत हो गई. घटना को छुपाने के लिए दोनों ने बॉडी को जंगलों में फेंक दिया एवं अगले दिन थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी.

जिंदा होने की आशंका पर जितेंद्र ने दूसरी गोली भी मारी

घटना के बाद आरोपी प्रेमी शव को बाइक पर लादकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कुसमरा-बेवर मार्ग पर झाड़ियों में फेंक आया. जिंदा होने की आशंका पर उसने सिर में दूसरी गोली भी मार दी.

 वारदात मंगलवार रात महिला के 10 साल के बेटे के सामने हुई थी. ऐसे में उसके बेटे ने ही पोल खोल दी. उसने पड़ोसियों को पूरी बात बताई. पड़ोसियों ने फोन करके इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस ने आरोपी बहन पूजा दुबे और उसके प्रेमी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

बेटे को मां ने दी थी ये धमकी

बेटे ने बताया कि मामा को मारने के बाद जितेंद्र ने अपने भाई जूली को बुलाया. दोनों बाइक पर उनकी डेडबॉडी लेकर कहीं चले गए. मम्मी ने मुझे धमकाया कि यह बात किसी को नहीं बतानी. नानी के घर से फोन आया तो मम्मी ने कह दिया कि मामा रात में ही घर के लिए निकल गए हैं. सुबह जितेंद्र फिर से लौटा. फिर मम्मी और जितेंद्र थाने चले गए. उन्होंने मुझे घर में अकेला छोड़ दिया. दोपहर तक नहीं लौटे तो पड़ोसियों ने मुझसे पूछा, तब मैंने पूरी बात बता दी.

बताया जा रहा है कि करण की शादी नहीं हुई थी. वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. उसने 15–16 मार्च को दरोगा भर्ती की परीक्षा दी थी. करण चार बहनों और दो भाइयों में पांचवें नंबर पर था.

अवैध संबंधों के चलते करण की गोली मारकर हुई हत्या- एसपी

एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते करण की गोली मारकर हत्या की गई थी. युवक के हत्यारोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. बड़ी बहन पूजा, प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू और जितेंद्र के भाई जूली पर हत्या का आरोप है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

MORE NEWS