Multiple Marriages Fraud: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़का जिस शहर में जाता, वहीं शादी कर लेता था. उसने अब तक 15 शादियां की हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जिस शहर में जाता वहीं करता शादी, गाजियाबाद से नरेंद्र शर्मा गिरफ्तार
Multiple Marriages Fraud: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शादी के नाम पर धोखाधड़ी और महिलाओं को ब्लैकमेल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 35 साल के एक शख्स पर एक-दो नहीं बल्कि 15 महिलाओं से शादी करने का आरोप है. आरोप है कि वह पहले लड़कियों को अपने जाल में फंसाता, खुद को अमीर और रसूखदार बताकर शादी करता और फिर उनके पैसे और गहनों पर कब्जा कर लेता था. इतना ही नहीं, वह महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था. आरोपी की पहचान नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र शर्मा ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र की महिलाओं को अपना निशाना बनाया. वह अलग-अलग जगहों की लड़कियों से शादी करता और कुछ समय बाद उनके साथ धोखाधड़ी शुरू कर देता था. आरोप है कि शादी के बाद वह पत्नियों के रुपये और कीमती जेवर हड़प लेता था. इसके बाद महिलाओं की निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उन्हें डराने और ब्लैकमेल करने के लिए करता था. इस तरह वह शादी के रिश्ते को ही ठगी का जरिया बना रहा था.
गाजियाबाद में 35 साल के नरेंद्र शर्मा ने एक-एक कर 15 शादियां कीं। इसके बाद वह पत्नियों के रुपए-जेवर हड़पता। अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। नरेंद्र ने यूपी, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र की लड़कियों से शादी की। इनमें से एक शादी उसने मेरठ में रहने वाली लड़की से की। फिर उसके साथ गाजियाबाद में रहने लगा इस महिला को जब नरेंद्र की सच्चाई पता चली, तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नरेंद्र की तलाश शुरू की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान नरेंद्र की ठगी का शिकार महिला भी वहां पहुंच गई। उसने बताया कि इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। यह एक नहीं, 15 शादियां कर चुका है। खुद को अमीर बताकर लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की और उनकी इज्जत से खेला है #gaziabad
— Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) November 23, 2026
इसी कथित ठगी के जाल में मेरठ में रहने वाली एक महिला भी फंस गई. नरेंद्र ने उससे शादी की और बाद में दोनों गाजियाबाद में रहने लगे. शुरुआत में महिला को उसके बारे में कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में जब उसे नरेंद्र की असलियत मालूम हुई तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.
गाजियाबाद कोर्ट में नरेंद्र की पेशी के दौरान उसकी कथित ठगी का शिकार हुई महिला भी वहां पहुंची. उसने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. महिला का कहना था कि नरेंद्र ने खुद को अमीर बताकर महिलाओं को शादी के जाल में फंसाया और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया. पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी अब तक 15 शादियां कर चुका है.
Vaibhav Suryavanshi century: वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई…
Mumbai Patal Lok Project: मुंबई की सड़कों पर लगने वाला जाम किसी से छुपा नहीं…
Guna teacher case: मध्य प्रदेश के गुना स्थित पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट के…
Vaibhav Sooryavanshi Fastest Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया…
Delhi Lucknow Bullet Train: वर्तमान समय में दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में ट्रेन से कम…
Railway Bedsheet Viral Post: नौचंदी एक्सप्रेस में एक महिला के रेलवे की बेडशीट ले जाते…