Mumbai Patal Lok Project: मुंबई की सड़कों पर लगने वाला जाम किसी से छुपा नहीं है. वहीं अब शहर के ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए जमीन के नीचे ही सड़कों का जाल बिछाने की योजना बनाई गई है. इस प्रोजेक्ट को पाताल लोक नाम दिया गया है.
मुंबई का पाताल लोक प्रोजेक्ट
Mumbai Patal Lok Project: मुंबई की सड़कों पर घंटों जाम में फंसने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की तैयारी हो रही है. अब शहर के ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए जमीन के नीचे ही सड़कों का जाल बिछाने की योजना बनाई गई है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को ‘पाताल लोक’ नाम दिया गया है. करीब 70 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत 31 किलोमीटर लंबी सुरंगों का नेटवर्क तैयार करने का प्रस्ताव है. इसके बनने से मुंबई के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है.
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने इस प्रोजेक्ट का खाका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने पेश किया है. 19 नवंबर को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा में हुई बैठक में इस योजना पर चर्चा की गई. इस सुरंग नेटवर्क का मकसद शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ना है. इसके लिए जमीन के नीचे आधुनिक सड़कें बनाई जाएंगी, ताकि ऊपर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके.
दरअसल, मुंबई के BKC में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जा रहा है. इसके चालू होने के बाद इस इलाके में यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. ऐसे में सरकार को भविष्य में ट्रैफिक की समस्या और गंभीर होने की चिंता है. शहर में मौजूदा सड़कों को और चौड़ा करने की गुंजाइश सीमित है, इसलिए जमीन के नीचे सुरंग बनाने का विकल्प चुना गया है.
बैठक में भयंदर/उत्तन से विरार तक प्रस्तावित कॉरिडोर के नए रूट पर भी चर्चा हुई. इसके लिए दो वैकल्पिक रास्तों पर विचार किया गया. यह परियोजना मुंबई-वधावन एक्सप्रेसवे और क्षेत्रीय रिंग रोड नेटवर्क से कनेक्टिविटी बेहतर करने की योजना का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: अब ऑटो-बस के चक्कर होंगे खत्म! दक्षिणी दिल्ली के इन इलाकों तक पहुंचेगी मेट्रो, 8 नए स्टेशन बदल देंगे सफर
Guna teacher case: मध्य प्रदेश के गुना स्थित पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट के…
Vaibhav Sooryavanshi Fastest Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया…
Delhi Lucknow Bullet Train: वर्तमान समय में दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में ट्रेन से कम…
Railway Bedsheet Viral Post: नौचंदी एक्सप्रेस में एक महिला के रेलवे की बेडशीट ले जाते…
राहुल गांधी के शेयर किए वीडियो में प्रियंका गांधी ने बचपन का किस्सा सुनाया. उन्होंने…
Aaj Ka Rashifal 25 November 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…