<

होली पर सियासी रंग से मची हलचल, मनोज तिवारी के होलरिया गाने से गरमाई राजनीति, अखिलेश समेत विपक्ष ने किया पलटवार

मनोज तिवारी होलरिया: भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी होली के मौके पर होलरिया एल्बम रिलीज किया, गाना सुनने के बाद राजनीति के गलियारों में सर-गर्मी तेज हो चुकी है. जिसपर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया साझा कि है.

Akhilesh Yadav on Holariya Song: बीजेपी सांसद और भोजपुरी के मशहुर सिंगर मनोज तिवारी होली के मौके पर होलरिया एल्बम रिलीज किया, गाना सुनने के बाद राजनीति के गलियारों में सर-गर्मी तेज हो चुकी है. गाने में न सिर्फ होली की बधाई दी गई है, बल्कि बीजेपी नेताओं की जमकर तारीफ और विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार किया गया है. मनोज तिवारी के ‘होलरिया’ एल्बम का टाइटल ट्रैक है, जिसे मृदुल म्यूज़िक ने लॉन्च किया है. गाने में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर तीखा निशाना साधा गया है. जिसपर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया साझा कि है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

‘होलरिया’ गाने पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद मनोज तिवारी के गाने पर रिएक्ट किया है. उन्होंने मनोज तिवारी के गाने के बारे में कहा कि मनोज तिवारी बहुत पहले से ही समाजवादी रहे हैं. हमने ही उनके पॉलिटिकल प्रोफ़ाइल की शुरुआत की थी. तो, अगर उन्हें होली पर हमारी याद आई, तो बधाई. उन्होंने शुरुआत कर दी है. अब, अगर हम भी कोई गाना बनाते हैं, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी.
यही नहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जोगीरा… हम गाएंगे, लेकिन आपको सुनना पड़ेगा.  मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मोदी जी, उन्होंने ट्रंप को आपको बदनाम करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है.

होलीरिया गाने में क्या है?

दरअसल, भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने होली मनाने के लिए जो गाना लॉन्च किया है, उसमें एक कैरेक्टर ने राहुल गांधी का मास्क पहना हुआ है. गाने के बोल राहुल गांधी के रंग फेंकने को एक साज़िश बताते हैं. गाने में एक कैरेक्टर अखिलेश यादव का मास्क पहने हुए भी है, जो पूछ रहा है कि अखिलेश बिहार (इलेक्शन के लिए) क्यों आए, क्योंकि यहां भी नल सूख गए हैं. इसी तरह, गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, MP रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव और दूसरे लोगों के मास्क पहने हुए भी कैरेक्टर हैं.

होलीरिया गाने को 5 दिन में काफी व्यूज मिले

मनोज तिवारी का “होलीरिया” एल्बम 20 फरवरी, 2026 को लॉन्च हुआ था. पांच दिन के अंदर इस गाने को 1.2 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. भोजपुरी सुनने वालों और BJP के सपोर्टर्स को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है. इस बीच, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के सपोर्टर्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST