XEV 9S की डिलीवरी शुरु हुए अभी एक महीना हो रहा है और ऐसे में कंपनी के इस अपडेट ने मार्केट में हलचल मचा दी है. लेकिन, देखने वाली बात यह है कि इस कार में आने वाला कस्टम मोड आखिर क्या है और यह किस तरह काम करता है. चलिए जानते हैं.
Mahindra XEV 9S को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है कि कंपनी ने इस कार को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी द्वारा अब Mahindra XEV 9S के कस्टम मोड को ला जाने की बात की जा रही है. कंपनी द्वारा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S को अपडेट करके इसमें एक नया मोड लाने की तैयारी की जा रही है. देखा जाए तो अब यह एसयूवी कार कस्टम मोड के साथ भारतीय बाजार में उतरेगी.
XEV 9S की डिलीवरी शुरु हुए अभी एक महीना हो रहा है और ऐसे में कंपनी के इस अपडेट ने मार्केट में हलचल मचा दी है. लेकिन, देखने वाली बात यह है कि इस कार में आने वाला कस्टम मोड आखिर क्या है और यह किस तरह काम करता है. चलिए जानते हैं.
XEV 9S में आने वाले कस्टम ड्राइव मोड को खासतौर पर ड्राइविंग को आसान करने के लिए बनाया गया है. दरअसल, इस फीचर की मदद से ड्राइवर कार की सेटिंग आसानी से कर पाएगा. इसके लिए अब आपको स्टीयरिंग, इंजन और सस्पेंशन आदि के लिए अलग-अलग तरह की सेटिंग नहीं करनी है, बल्कि एक बार सेटिंग चुनकर आप आसाने से कार को एक मोड पर रख सकते हैं. इस फीचर के जरिए ड्राइवर कार को आसानी से ड्राइव करने के साथ ही स्टीयरिंग को कंफर्ट मोड पर रख सकता है.
महिंद्रा XEV 9S में आपको 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh कैपेसिटी की बैटरी देखने को मिलती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार से आप 521, 600, 679 किलोमीटर तक की रेंज निकाल सकते हैं. यह कार 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है. जोकि सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले ठीक माना जाता है.
महिंद्रा की इस एसयूवी कार को फीचर्स के दम पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस कार में आपको एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्पेट लैंप मिलने के साथ ही साथ ऑटोपार्क असिस्ट़ वीडियो कॉलिंग सपोर्ट़ और 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम मिलता है. इतना ही नहीं इसमें आपको 7 एयरबैग्स मिलने के अलावा वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट, इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन की भी सुविधा मिलती है. कस्टम मडोड का ऑप्शन आने के बाद से इस कार के फीचर्स और सेफ्टी और ज्यादा बढ़ जाती है.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…