Mathura-Bareilly Highway Accident: मथुरा-बरेली हाईवे पर महावन क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर फैले पेट्रोल को भरकर ले जाने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गई. लोग बाल्टियों और प्लास्टिक के कैनों में पेट्रोल भरते नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टैंकर चालक राधेश्याम ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली. पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. टैंकर हटाए जाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू करा दिया गया.
मथुरा-बरेली हाईवे पर टैंकर पलटते ही पेट्रोल लूटने की मची होड़
Mathura Bareilly Highway Accident: मथुरा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर पेट्रोल फैल गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में पेट्रोल भरकर ले जाने की होड़ मच गई. लोग बाल्टियों और प्लास्टिक के कैनों में पेट्रोल भरते नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे में टैंकर चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मथुरा-बरेली हाईवे पर महावन क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के पास हुआ. टैंकर मथुरा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था. महावन के सीओ संजीव कुमार राय के मुताबिक, टैंकर के आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे टैंकर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया.
हादसे के दौरान टैंकर चालक राधेश्याम ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी. वह इगलास का निवासी है. समय रहते टैंकर से कूदने के कारण उसकी जान बच गई. पुलिस के अनुसार, चालक को कोई चोट नहीं आई. हालांकि, टैंकर पलटने के बाद सड़क पर पेट्रोल फैल गया, जिससे मौके पर आग लगने का खतरा बढ़ गया.
टैंकर से पेट्रोल सड़क पर फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसके बाद लोग बाल्टियों और प्लास्टिक के कैनों में पेट्रोल भरकर ले जाने लगे. हादसे के बाद पैदा हुए इस खतरनाक हालात के बावजूद लोग पेट्रोल इकट्ठा करते दिखाई दिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया.
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी की दमकल टीम समेत संबंधित विभागों को सूचना दी गई. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां भेजी गईं. इसके अलावा एंबुलेंस और क्रेन की व्यवस्था भी कराई गई. महावन पुलिस को सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य में पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया. दमकलकर्मी आजाद कुमार और वासुकी यादव के साथ यातायात पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे. सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पलटे हुए टैंकर को सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे हटवा दिया गया है. इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू करा दिया गया. पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर जानें भद्रा काल, सरगी का समय,…
Virender Sehwag viral video: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े से नाराज…
Prasidh Krishna Injury Update: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों…
Diwali 2026 House Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर की सफाई कम समय में कैसे…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर सरगी के लिए पंजाबी स्टाइल मीठी फेनी घर पर…
Karwa Chauth 2026 Chand Nikalne ka Samay: जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में…