Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल भरने की ऐसी होड़, देखकर रह जाएंगे हैरान! कोई बोतल तो कोई दवा के डिब्बे में भरने लगा तेल

टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल भरने की ऐसी होड़, देखकर रह जाएंगे हैरान! कोई बोतल तो कोई दवा के डिब्बे में भरने लगा तेल

Mathura-Bareilly Highway Accident: मथुरा-बरेली हाईवे पर महावन क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर फैले पेट्रोल को भरकर ले जाने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गई. लोग बाल्टियों और प्लास्टिक के कैनों में पेट्रोल भरते नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टैंकर चालक राधेश्याम ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली. पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. टैंकर हटाए जाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू करा दिया गया.

Written By:
Published: October 28, 2026 17:48:22 IST
Last Updated: October 28, 2026 17:48:22 IST

Mobile Ads 1x1

Mathura Bareilly Highway Accident: मथुरा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर पेट्रोल फैल गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में पेट्रोल भरकर ले जाने की होड़ मच गई. लोग बाल्टियों और प्लास्टिक के कैनों में पेट्रोल भरते नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे में टैंकर चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मनोहरपुर गांव के पास पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर

यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मथुरा-बरेली हाईवे पर महावन क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के पास हुआ. टैंकर मथुरा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था. महावन के सीओ संजीव कुमार राय के मुताबिक, टैंकर के आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे टैंकर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया.

चालक ने टैंकर से लगाई छलांग, बाल-बाल बची जान

हादसे के दौरान टैंकर चालक राधेश्याम ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी. वह इगलास का निवासी है. समय रहते टैंकर से कूदने के कारण उसकी जान बच गई. पुलिस के अनुसार, चालक को कोई चोट नहीं आई. हालांकि, टैंकर पलटने के बाद सड़क पर पेट्रोल फैल गया, जिससे मौके पर आग लगने का खतरा बढ़ गया.

पेट्रोल भरने के लिए ग्रामीणों में मची होड़

टैंकर से पेट्रोल सड़क पर फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसके बाद लोग बाल्टियों और प्लास्टिक के कैनों में पेट्रोल भरकर ले जाने लगे. हादसे के बाद पैदा हुए इस खतरनाक हालात के बावजूद लोग पेट्रोल इकट्ठा करते दिखाई दिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया.

दमकल, एंबुलेंस और क्रेन की कराई गई व्यवस्था

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी की दमकल टीम समेत संबंधित विभागों को सूचना दी गई. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां भेजी गईं. इसके अलावा एंबुलेंस और क्रेन की व्यवस्था भी कराई गई. महावन पुलिस को सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य में पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया. दमकलकर्मी आजाद कुमार और वासुकी यादव के साथ यातायात पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे. सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पलटे हुए टैंकर को सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे हटवा दिया गया है. इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू करा दिया गया. पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

MORE NEWS