उत्तर प्रदेश के मऊ में एक लव ट्रायंगल का केस सामने आया है. यहां एक महिला अपने पति से अलग रहती थी. इसी बीच उसे किसी से प्रेम हो गया और फिर दूसरे व्यक्ति से प्रेम हो गया. इस केस में जो हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया.
मऊ मर्डर केस
Mau Love Triangle Murder Case: कई बार असल जिंदगी में ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगतीं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मऊ से सामने आया है. यहां एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो सुनने में किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसी लगती है. ये कहानी है एक महिला की, जो अपने पति से अलग रह रही थी. इसी बीच उसकी जिंदगी में एक प्रेमी की एंट्री हुई. कुछ समय बीता और उसकी जिंदगी में एक नया प्रेमी आ गया. हालांकि इस कहानी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्रेमिका समेत दो जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए.
जानकारी के अनुसार, ये लव ट्रायंगल का मामला मऊ के सरायलखंसी की रहने वाली तीन बच्चों की मां शहजादी की है. वो बीते तीन सालों से अपने पति से अलग रह रही थी. शहजादी की जिंदगी में असगर अली की एंट्री हुई. मोहब्बत का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ समय तक ठीक रहा. कुछ समय बाद दोनों में काफी लड़ाई झगड़े होने लगे.
असगर के साथ रिश्ते बिगड़ने के दौरान शहजादी की जिंदगी में आकाश राव की एंट्री हुई. शहजादी और आकाश राव के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों प्रेम में पड़ गए. वहीं असगर अपने रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहता था और उसे आकाश से मिलने से रोकता था. इससे परेशान होकर उसने साजिश रची. शहजादी ने सरायलखंसी में एक कमरा किराए पर लिया और असगर को वहां बुलाया. रात के समय असगर कमरे में सो रहा था. इसी बीच आकाश वहां पर अपने दोस्त सूरज के साथ पहुंचा. सूरज मे असगर के हाथ पकड़े और शहजादी ने उसका सिर पकड़ा. इसके बाद आकाश ने असगर के सीने पर कई वार किए, जिससे असगर की मौके पर ही मौत हो गई.
शहजादी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसके पति असगर को किसी ने मार दिया है. पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जो सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया. जांच में पता चला कि असगर महिला का पति नहीं है. इसी बीच दोनों का प्रेम संबंध और फिर लव ट्रायंगल की कहानी सामने आई. पुलिस ने शहजादी और आकाश के दोस्त सूरज को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आकाश अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस का कहना है कि वो एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से ही रेप, मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले में केस दर्ज हैं.
Silver Price Today 22 Sep 2026: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. त्योहारी सीजन…
Gold Rate Today 23 September 2026:मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा…
Govinda-Komal Rani Visit Ganpati Darshan: गोविंदा मंगलवार शाम अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ…
Ramban 2 Constable Death Case: बटोट के सना इलाके में ज़ियारत मोड़ पर खड़ी एक…
Petrol Diesel Price Today 23 September 2026:पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे…
Petrol Diesel Price Today 23 September 2026: हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल…