Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार महक-परी पड़ोसी से मारपीट को लेकर चर्चा में हैं. मारपीट में महक-परी के पिता और दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

Mobile Ads 1x1

Mehak Pari Fight Video: उत्तर प्रदेश के संभल की यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार दोनों की चर्चा अश्लीलता की वजह से नहीं, बल्कि पड़ोसी से मारपीट की वजह से हो रही है. मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कई लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर महक-परी और पड़ोसी के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इसमें महक-परी के पिता गंभीर घायल हो गए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से पति-पत्नी और दो बच्चों को चोटें आई हैं.

पूरा मामला असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कला गांव का है. जानकारी के अनुसार बच्चों के खेलने के दौरान आपस में हुई कहासुनी ने देखते ही मारपीट का रूप ले लिया और महक-परी का परिवार पड़ोसियों के साथ भिड़ गया.

महक और परी हाथों में डंडे लिए दिखीं

वीडियो में यूट्यूबर बहनें महक और परी हाथों में लाठी-डंडे लेकर हमला करती और हंगामा करती नजर आ रही हैं. महक-परी की मां और उसका छोटा भाई पड़ोसियों पर जमकर पत्थर फेंकते दिख रहा है. इस झड़प में महक-परी के पिता और दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

वहीं मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है. पुलिस ने महक-परी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अश्लील कंटेट बनाने के लिए जा चुकी हैं जेल

गौरतलब है कि महक-परी सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेट बनाने के लिए कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं. इसके अलावा उनके द्वारा मारपीट के भी कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ समय पहले मुरादाबाद में भी सरेराह मारपीट करने का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इससे पहले अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस दोनों बहनों को गिरफ्तार भी कर चुकी है.

MORE NEWS