Mirzapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां शनिवार, सुबह तड़के बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकलने सीनियर वकील के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. इस घटना के तुरंत बाद खून से लथपथ वकील साहब जमीन पर गिर पड़े और बदमाशों मौके फरार हो गए. ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.
भागते वक्त बाइक ने छुडाए बदमाशों के पसीने
एएनआई की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर सवार हमलावर उतर के पीछे आता है. वकील को रास्ते में रोकते हैं और उनके सीने से तमंचा सटाकर फायर कर देते हैं. हमलावर जैसे ही भागकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठने वाला होता है, बाइक स्टार्ट नहीं होती और आस-पास के लोग हमलावर को देखकर उसकी ओर भागते हैं. लेकिन बाइक पर सवार हमलावर लोगों पर भी तमंचा तान देता है, जिससे लोग डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं. इस 1 मिनट की जद्दोजहद के बाद बाइक सवार बाइक को तेज किक के साथ स्टार्ट करता है और दोनों अपराधी फरार हो जाते हैं.
गजब का वीडियो है 👇
मिर्जापुर में एक बदमाश कूदते हुए आता है और देसी कट्टे से मर्डर कर देता है.
फिर दौड़कर बाइक पर बैठ जाता है, लेकिन… बाइक स्टार्ट ही नहीं होती.
फिर किक पर किक मारी जाती है. आखिर में जैसे तैसे बाइक स्टार्ट होती है. पूरा ड्रामा है.
📍यूपी pic.twitter.com/yrcinaQRc3
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 11, 2026
सीसीटीवी फुटेज से हो गई हमलावरों की पहचान
इस वरादात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज मिलते ही हमलावरों की पहचान भी सामने आ गई. रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्य आरोपी की पहचान राजेंद्र सोनकर के तौर पर हुई है, जो विंध्याचल थाना के देवरी गांव का रहने वाला है.
राजेंद्र सोनकर प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है, जिसके चलते उसने रंजिश राजीव सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से चल रही थी. जांच में यह भी सामने आया है कि राजेंद्र सोनकर ने कई दिन तक वकील काजीव सिंह के घर की रेकी भी की है.
मॉर्निंग वॉक के वक्त मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीनियर एडवोकेट राजीव सिंग उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली के रहने वाले हैं, जिनकी पत्नि प्रतिभा सिंह ने गांव में प्रधान के चुनाव भी लड़े थे, जिसके चलते उनका अपने गांव आना जाना लगा रहता था. पहले राजीव सिंह कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पुरा में रहते थे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के चलते वो यहां शिफ्ट हो गए. वकील राजीव सिंह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाते थे, जिसकी जानकारी आरोपी राजेंद्र सोनकर को थी. इसी का फायदा उठाकर सुबह के वक्त राजीव सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी.
वकील साहब पर पहले भी हुआ था हमला
इस पूरे मामले की जांच के बाद पता चला है कि सीनियर एडवोकेट राजीव सिंह पर करीब 7 महीने पहले भी हमला हुआ था. उस समय भी राजेंद्र सोनकर ने ही राजीव सिंह पर तमंचा ताना और मारपीट भी की. इस हादसे के बाद राजीव सिंह से आरोपी राजेंद्र सोनकर के खिलाफ कटरा कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी. फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.