<

पकौड़े लेने गया पति, लौटकर आया तो गायब मिली नई नवेली दुल्हन; बस स्टैंड से सामने आया हैरतअंगेज मामला

मुरादाबाद दुल्हन गायब मामला: बिलारी बस स्टैंड से एक नई शादीशुदा महिला अचानक गायब हो गई. महिला ने अपने पति को बस में पकौड़े खरीदने के लिए भेजा था और सफर के दौरान वह गायब हो गई.

Moradabad Missing Wife Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से काफी हैरतअंगैज घटना सामने आई है, जिसे सुन हर कोई चौंक गया. बिलारी बस स्टैंड से एक नई शादीशुदा महिला अचानक गायब हो गई. महिला ने अपने पति को बस में पकौड़े खरीदने के लिए भेजा था और सफर के दौरान वह गायब हो गई. उसके पति को शक था कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है, इसलिए उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के ओसामाफी गांव के रहने वाले पीतम सिंह ने 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले की रहने वाली रिमझिम (18) से शादी की थी. रिमझिम होली मनाने के लिए करीब एक हफ्ते पहले अपने मायके गई थी. सोमवार (9 मार्च 2026) को पीतम सिंह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर ला रहे थे. कपल सैफनी से बस से बिलारी गए और वहां से रोडवेज बस में सवार होकर मुरादाबाद आ गए.

पत्नी ने जताई पकौड़े खाने की इच्छा

लड़के के पिता ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे जब बस बिलारी बस स्टैंड पर रुकी, तो रिमझिम ने पकौड़े खाने की इच्छा जताई और उसे पास की कैंटीन से पानी और पकौड़े लाने के लिए भेज दिया. थोड़ी देर बाद जब पति पकौड़े लेकर बस में वापस आया, तो उसकी पत्नी अपनी सीट पर नहीं थी.
पीतम सिंह ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था. बस में सवार यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला फोन पर किसी से बात करते हुए बस से उतर गई थी.

पूछताछ के बाद पुलिस से की शिकायत

बस स्टैंड और आस-पास के इलाकों में काफी देर तक उसे ढूंढने के बाद पीतम सिंह बिलारी थाने गया और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उसने शक जताया कि उसकी पत्नी रिमझिम रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव के रहने वाले इमरान नाम के युवक के साथ भाग गई है.

पुलिस ने गुमशुदगी का केस किया दर्ज

पति के मुताबिक, रिमझिम करीब 5 फीट 3 इंच लंबी, गोरी है और इंटरमीडिएट तक पढ़ी है. लड़के के पिता ने कहा कि हमें उसके बारे में कुछ नहीं पता था, न ही हमें किसी पर शक था. फिलहाल, पुलिस ने रिमझिम के पति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है. बिलारी पुलिस स्टेशन का कहना है कि जांच सब-इंस्पेक्टर विनीत कुमार को सौंपी गई है, और महिला की तलाश जारी है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST