Train Schedule on New Year: नए साल पर यानी 1 जनवरी 2026 से भारतीय रेलवे 107 ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव करने वाला है. इसके लिए लिस्ट भी जारीकर दी गई है. ये बदलाव विशेष रूप से पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के क्षेत्र में प्रभावी होंगे. इसमें मुख्य रूप से गोरखपुर जंक्शन और उसके आसपास के इलाकों में बदलाव किया गया है. हालांकि कई अन्य जोन पर भी नए साल से टाइम टेबल बदलने की घोषणा की गई है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 1 जनवरी विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन व प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया जाएगा.
गोरखपुर से इन ट्रेनों का बदलेगा समय
- ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से पहले निर्धारित समय 12.15 बजे प्रस्थान करती थी, जो अब 12.12 बजे प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से निर्धारित समय सुबह के 2.30 बजे की जगह 2.25 बजे प्रस्तान करेगी.
- वहीं 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से अब रात 12:15 बजे नहीं बल्कि 12:12 बजे छूटेगी.
- वहीं 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से निर्धारित समय सुबह 02:30 बजे के स्थान पर 02:25 बजे छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से तय समय सुबह 02:50 बजे के स्थान पर 02:45 बजे छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से तय समय सुबह 03:10 बजे नहीं बल्कि 03:05 बजे छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से सुबह 03:25 बजे की बजाय 03:16 बजे छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 12558 आनन्द विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सुबह 03:50 बजे की जगह 03:47 बजे गोरखपुर से छूटेगी।
- ट्रेन संख्या 15568 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 04:10 बजे की जगह 04:06 बजे निकलेगी.
- अमृतसर-न्यु जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस जिसकी ट्रेन संख्या 12408 गोरखपुर से निर्धारित समय सुबह 04:55 बजे के बजाय 04:50 बजे प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 12524 आनन्द विहार टर्मिनस-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस सुबह 04:55 बजे की जगह 04:50 बजे गोरखपुर से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस सुबह 04:55 बजे की जगह 04:50 बजे गोरखपुर से तय समय छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 06:30 बजे के स्थान पर 06:25 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 12521 बरौनी-एर्णाकूलम एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 06:40 बजे के स्थान पर 06:33 बजे गोरखपुर से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 14604 अमृतसर-नरपतगंज एक्सप्रेस सुबह 08:05 बजे के स्थान पर 08:00 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15280 आनन्द विहार-सहरसा एक्सप्रेस सुबह 08:05 बजे की जगह 08:00 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सुबह 08:05 बजे के स्थान पर 08:00 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस सुबह 08:25 बजे के स्थान पर सुबह 08:20 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेस सुबह 09:30 बजे के स्थान पर 09:27 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15034 लखनऊ जंक्शनपाटलिपुत्र एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे के स्थान पर 10:05 बजे गोरखपुर से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस सुबह 10:30 बजे के स्थान पर 10:25 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12:20 बजे के स्थान पर 12:18 बजे गोरखपुर से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित समय 12:40 बजे के स्थान पर 12:37 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- इसके अलावा ट्रेन संख्या 15110 मथुरा जंक्शन छपरा एक्सप्रेस दोपहर बाद 01:50 बजे के स्थान पर 01:47 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15562 गोमतीनगर-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर बाद 03:25 बजे की जगह 03:20 बजे गोरखपुर से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 04:35 बजे के स्थान पर 04:33 बजे गोरखपुर से छूटेगी।
- ट्रेन संख्या 65116 अयोध्या धाम-भटनी मेमू गाड़ी निर्धारित समय शाम 07:35 बजे के स्थान पर 07:25 बजे गोरखपुर से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 09:00 बजे के स्थान पर 07:55 बजे गोरखपुर से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से निर्धारित समय रात 10:05 बजे के स्थान पर 10:00 बजे गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी.
- ट्रेन संख्या 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी सुबह 05:40 बजे के स्थान पर 05:30 बजे गोरखपुर कैंट से प्रस्थान करेगी।
- इसके साथ ही ट्रेन संख्या 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस तय समय सुबह 06:40 बजे के स्थान पर 06:33 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 12511 गोरखपुर-तिरूअनन्तपुरम नार्थ एक्सप्रेस सुबह 06:40 बजे के स्थान पर 06:33 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस तय समय सुबह 06:40 बजे के स्थान पर 06:33 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस तय समय सुबह 06:40 बजे के स्थान पर 06:33 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी.
- ट्रेन संख्या 11056 गोंडा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सुबह 06:40 बजे की जगह 06:35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी.