UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आज वैलेंटाइन डे मौके पर में एक कार के अंदर युवक और युवती का शव मिला है, जिनके शरीर पर गोली के निशान है. सूत्रों के मुताबिक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
क्या है पूरी घटना?
नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आई. नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 रोड पर खड़ी एक कार के अंदर एक युवक और युवती मृत पाए गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. पुलिस ने बताया कि दोनों मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे. साथ ही बताया कि घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं.
#WATCH | उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर एक कार में एक आदमी और एक औरत का शव मिला। पुलिस जांच शुरू हो गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। pic.twitter.com/whSsa4Uq4p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
मामले की जांच की जा रही है
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि अभी जांच में यह नहीं पता चल पाया है कि ये सुसाइड थी या हत्या. लेकिन इस वारदात से आसपास डर का माहौल है. वैलेंटाइन डे पर इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है.